Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि
बच्चों को जरूर भाएगा एग सैलेड सैंडविच
Non Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में बच्चों को अधिकतर सैंडविच खाना पसंद होता है। यही सैंडविच अगर अंडे से बनाई जाए तो यह काफी पौष्टिक साबित होगी। आज हम आपको एग सैलेड सैंडविच बनाना सिखाएंगे, जिसे आप सभी बहुत पसंद करेगें। सटफिंग तैयार करते समय बहुत ही हल्का सा नमक मिलाएं क्योंकि मायोनीज़ में पहले से ही नमक मिलाया हुआ होता है।
आप चाहें तो अंडे की सटफिंग पहले से ही तैयार कर के फ्रिज में रख लें और जब भी मन करे इसे बना लें। इस सैंडविच को बनाने के लिये किसी भी प्रकार की ब्रेड का प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं एग सैलेड सैंडविच बनाने की विधि।
RECIPE: बीट-चीज सैंडविच
कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 8 मिनट

सामग्री-
- ब्रेड- 4
- उबले अंडे- 2
- कटा सलाद पत्ता- 1/4 कप
- मायोनीज़- 2 चम्मच
- ताजी कटी हरी प्याज- 2 चम्मच
- नमक
- काली मिर्च पावडर
विधि-
- एक कटोरे में मायोनीज़, सलाद पत्ते, हरी प्याज, बारीक कटे अंडे और थोड़ा सा नमक तथा काली मिर्च पावडर मिक्स करें।
- ब्रेड के किनारे पर लगे भूरे भाग को चाकू से काट कर निकाल दें।
- इस सटफिंग को ब्रेड के अंदर भर दें।
- अब ब्रेड को तिकोने आकरा में चाकू से काट दें।
- अपका एग सलाद सैंडविच तैयार है।
Comments
English summary
Yummy Egg Salad Sandwich
Story first published: Monday, February 9, 2015, 10:06 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2015



Click it and Unblock the Notifications
