Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
हेल्थ कॉन्शियस हैं तो इस तरह बनाएं प्रोटीन सलाद
ऑयल-फ्री ले गार्डन प्रोटीन पावर सलाद एक कलरफुल और कुरकुरे प्रोटीन पावर सलाद है जिसमें सभी फलियां व ग्रीन्स आदि को मिलाया जाता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना बेहद आवश्यक है और ऐसे में प्लांट बेस्ड प्रोटीन सलाद आपकी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सकता है। आप इसे अपने साथ पिकनिक पर ले जा सकते हैं और बारबेक्यू के मौसम में खा सकते हैं। साथ ही आप इसे बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं और हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं। आप सभी के लिए, जिन्हें अधिक मसल्स बनाने की आवश्यकता है, अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करने के लिए एक बढ़िया स्वादिष्ट प्रोटीन पावर सलाद के अलावा कोई बेहतर तरीका नहीं है। तो चलिए आज हम आपको प्रोटीन पावर सलाद बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-

सामग्री
1 कप साग (केल/सलाद/पालक)
0.25 कप राजमा
0.25 कप ब्राउन चना बनच
0.25 कप मूंग
0.25 कप उबले हुए कॉर्न निबलेट्स
0.25 कप शिमला मिर्च
0.25 कप उबले हुए ब्रोकली के फूल
2 बड़े चम्मच जैतून
गार्निशः 2 बड़े चम्मच मिश्रित बीज (सूरजमुखी/कद्दू/तरबूज)
ड्रेसिंग के लिए सामग्री
2 बड़े चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच खजूर का पेस्ट
2-3 लहसुन की कलियां
नमक, मिर्च स्वादानुसार
तरीकाः
मूंग, चना और राजमा को रात भर भिगो दें।
सुबह सभी दालों को अलग-अलग उबाल लें। साथ ही कॉर्न के दानों को भी भाप देकर हल्का पका लें।
ब्रोकली के पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए हल्के से भाप लें, अगर आप प्रेशर कुकर का उपयोग कर रहे हैं तो एक सीटी पर्याप्त होगी।
अब अपने हाथों की मदद से ग्रीन सब्जी को टीयर करके रेडी करें।
ऑलिव्स को काट लें और एक बर्तन में सभी सामग्री व मसाले सब कुछ डालकर एक साथ टॉस करें।
शिमला मिर्च डालें। बीज और कुछ जैतून के स्लाइस से गार्निश करें।
यूं करें प्रेजेंट
अब बारी आती है इसे सर्व करने की। इसके लिए सलाद के बाउल में सबसे पहले पत्तियों को बिछाएं।
बाकी ग्रीन्स को सलाद में मिला लें।
लहसुन की कलियों को मैश करके पेस्ट बना लें।
एक जार में बाकी सामग्री को थोड़े से पानी के साथ मिला लें।
परोसने से पहले इसे सलाद के ऊपर डालें।
बस अब इसका आनंद लें!
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
