Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
एक बार पनीर अफगानी बनाकर तो देखें, भूल जाएंगे पनीर टिक्का खाना
पनीर एक ऐसा फूड इंग्रीडिएंट है, जिसे किसी भी रूप में खाया जाए तो वह डिलिशियस ही लगता है। कोई पार्टी हो या कोई गेट टू गेदर हो और उसमें पनीर सर्व ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर, पनीर की मदद से अक्सर ग्रेवी रेसिपीज या फिर स्नैक्स जैसे पनीर टिक्का आदि बनाया जाता है। लेकिन अगर आप पनीर को एक बेहद ही अलग और डिलिशियस अंदाज में बनाना व खाना चाहते हैं तो आपको पनीर अफगानी ट्राई करना चाहिए। यकीन मानिए, यह पनीर की एक बेहद ही डिलिशियस रेसिपी है जिसे आप घर में आसानी से, एक घंटे के भीतर तैयार कर सकते हैं। पनीर अफगानी का टेस्ट लाइट होता है और इसमें फ्रेश क्रीम व मक्खन का इसतेमाल किया जाता है, जो इसके टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है। साथ ही इसमें खास खास, खरबूजे के बीज, काजू, आदि का मिश्रण अफगानी पनीर रेसिपी को अन्य सभी डिशेज से अलग करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पनीर अफगानी रेसिपी को घर पर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। रेसिपी पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करते रहें-

सामग्री
1. पनीर - 1 कटोरी
2. मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
3. क्रीम - 1/2 कप
4. मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
5. नमक - 1 बड़ा चम्मच
6. गरम मसाला - 1 $ 1/2 बड़ा चम्मच
7. दूध - 2 बड़ा चम्मच
8 तेल - 1 बड़ा चम्मच
9. खरबूजे के बीज - 1 बड़ा चम्मच
10. खसखस - 1 बड़ा चम्मच
11. काजू - 5-6
बनाने की विधि
1. सबसे पहले, एक मिक्सिंग जार लें और उसमें खसखस , खरबूजे के बीज,
काजू डालकर बारीक पीस लें।
2. अब एक बाउल लें और उसमें ताजी क्रीम, दूध, मक्खन, गरम मसाला,
मिर्च, पिसे मसाले डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
3. साथ ही इसमें नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी मिक्स मिला लें।
4 अब इस मिश्रण में पनीर क्यूब्स डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह
मिला दीजिये।
5. पनीर क्यूब्स को आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने दें।
6. एक पैन लें और उसमें तेल लगाएं।
7. अब स्क्रूयर्स या कटार लें और पनीर के क्यूब्स उसमें लगाएं।
8. पनीर के क्यूब्स तल कर प्लेट में निकाल लीजिये।
9. इन्हें सलाद व चटर्नी के साथ सर्व करें।
जरूरी टिप्स
1. चूंकि पनीर के टुकड़े तलते समय बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए इसे
ज्यादा न पकाएं और दोनों तरफ से तलते समय कम दबाव डालें।
2. यह सुनिश्चित करने के लिए कि पनीर क्यूब्स में फ्लेवर अच्छी तरह आ
गया है, क्यूब्स को पर्याप्त समय के लिए मैरीनेट करें।
पोषण संबंधी जानकारी
कैलोरी - 213 कैलोरी
फैट- 19.3 ग्राम
प्रोटीन - 5.8 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट - 3.9 ग्राम
स्टेप बॉय स्टेप रेसिपी-पनीर अफगानी कैसे बनाये
1. एक मिक्सिंग जार लें और उसमें खसखस , खरबूजे, काजू डालकर बारीक
पीस लें।
2. एक बाउल लें और उसमें ताजी क्रीम, दूध, मक्खन, गरम मसाला, मिर्च,
पिसे मसाले डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
3. नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
4 पनीर क्यूब्स को बाउल में डालिये और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला
दीजिये।
5. पनीर क्यूब्स को आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने दें।
6. एक पैन लें और उसमें तेल लगाएं।
7. कटार लें और पनीर के क्यूब्स उसमें लगाएं।
8. पनीर के क्यूब्स तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.
9. इन्हें सलाद के साथ परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
