Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर पनीर के साथ करना है कुछ नया एक्सपैरिमेंट, तो ये रेसिपी जरुर ट्राय करें
आमतौर पर मुगलई डिश नॉन-वेजिटेरियन होती हैं, लेकिन रेज़ला रेसिपी इसका शाकाहारी रूप है। जहां तक बात पनीर रेज़ला की है तो इससे दही व पनीर की मदद से तैयार किया जाता है। खासतौर से, इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले कई तरह के मसाले डिश के टेस्ट को कई गुना बढ़ाते हैं।

चिकन की तुलना में इस व्यंजन को पकाने के लिए बहुत कम समय की आवश्यकता होती है क्योंकि पनीर सबसे जल्दी पकने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। आपको बस अपनी रसोई में उपलब्ध कुछ बेसिक इंग्रीडिएंट की आवश्यकता होगी। तो फिर देर किस बात की! इस रेसिपी को घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें!
पनीर रेज़ला की सामग्री
5 सर्विंग्स
• 400 ग्राम पनीर
• 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
• 2 बड़े चम्मच काजू
• 2 सूखी लाल मिर्च
• 3 हरी इलायची
• 4 लौंग
• 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
• 5 बड़े चम्मच दही
• 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
• 1 बड़ा चम्मच खसखस
• 2 काली इलायची
• 1 डैश जायफल पाउडर
• 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
• आवश्यकता अनुसार नमक
स्टेप 1 पनीर को मेरिनेट करें
इस रेसिपी की शुरूआत में सबसे पहले पनीर को छोटे क्यूब्स में काटिये और बाउल में डालिये और बाउल में अदरक लहसुन का पेस्ट, काजू और खसखस पाउडर डालिये। अब दही को फेंटें, उसमें डालें और लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक, जायफल पाउडर डालें और पनीर को अच्छी तरह से कोट करें।
स्टेप 2 करी तैयार करें
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें सारे मसाले डाल दें। इन्हें महक आने तक भूनें। अब पनीर डालकर 2 मिनिट तक तेल में चारों तरफ से पकने दें. इसके ऊपर बचा हुआ मैरिनेड डालें और 2 मिनिट और पकाएं।
स्टेप 3 उबाल लें और परोसें!
अब इसमें काजू और खसखस का पाउडर 1 कप पानी के साथ मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें, हरे धनिये से सजाकर सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
