Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
घर पर बनाएं खट्टी-तीखी टमेटो पनीर, जानें इसकी रेसिपी के बारे में
अभी तक आपने पनीर में एक से बढ़कर एक डिश खाई होगी। आज हम आपको पनीर की एक नई डिश बता रहे है । जो लोग पनीर खाने के शौकीन हैं, वे तो इस रेसिपी का स्वाद को बहुत एंजॉय करेंगे। इस रेसिपी का नाम है टमेटो पनीर।

- टमेटो पनीर रेसिपी की सामग्री
- 3 प्याज
- आवश्यकतानुसार नमक
- 4 चम्मच बटर
- 3 कप टमेटो प्यूरी
- डेढ़ चम्मच अदरक का पेस्ट
- 400 ग्राम पनीर
- आवश्यकतानुसार काली मिर्च
- 4 हरी मिर्च
विधि:
सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक तरफ रख लें। धनिया बारीक काटकर रख लें। इसी तरह प्याज और हरी मिर्च भी काटकर अलग-अलग रख लें। एक बड़े बाउल में उबलता हुआ पानी लें और उसमें नमक डालकर कटा हुआ पनीर डाल दें 10 मिनट बाद पनीर को पानी से निकाल लें। इससे पनीर सॉफ्ट हो जाएगा। अब मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें बटर डालें। इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें व हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
टमेटो प्यूरी डालें और एकदम कम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और ढककर 10 मिनट तक पकाएं।
काली मिर्च और नमक डालकर 2-3 मिनट और पकाएं। अब पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करें और कुछ देर पकाएं। बाद में कटा धनिया डालकर सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
