Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
घर पर ही बनाकर चखिए लाजवाब 'फिरनी' का स्वाद
दूध संग पीसे हुए चावल और चीनी का तालमेल कुछ यूं बैठता है कि फिरनी का स्वाद चखने वाले इसे ताउम्र नहीं भुला पातें। मुख्यत उत्तरी भारत में बनने वाली यह खास मिठाई त्यौहार पर बनाई जाती है।
हालांकि यह एक तरह की खीर ही है, लेकिन इसका स्वाद और टैक्सचर इसे साधारण खीर से जुदा बनाता है। सूखे मेवों से लबालब और इलायची की खुशबु समेटे फिरनी को बिलकुल ठंडा कर बहुत ही प्यार से 'मठ्ठों' में यानी कि मिट्टी के बर्तनों में परोसा जाता है।
झटपट बनने वाली इस स्पेशल मिठाई को बनाने में अगर आप भी परागंत होना चाहते है तो आज हम आपके लिए लाए है, फिरनी की स्टेप बाई स्टेप विधि वो भी फोटोज और वीडियो के संग।
फिरनी रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 2 लोगों के लिए
-
बासमती चावल (धुले हुए) - ¼ कप
दूध - 750 मिली
चीनी - 8 टेबिल स्पून
कटे हुए काजू और बादाम - 2 टी स्पून
इलायची पाउडर - ½ टी स्पून
गुलाब जल - 1 टी स्पून
-
1. धुले हुए चावलों को मिक्सी में थोड़ा मोटा पीस लें।
2. अब एक पैन में दूध उबल लें।
3. अब इसी दूध में पीसे हुए चावल मिलाएं, लगातार हिलाते रहें ताकि गुठले न बनें।
4. इसे तब तक पकने दें, जब तक कि यह दूध घट कर तीन चौथाई न हो जाए।
5. अब चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
6. 3-4 मिनिट तक हिलाते रहें।
7. अब कटे हुए बादाम और काजू मिलाएं।
8. अंत में इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाएं।
9. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर, परोसे।
- 1. चावल को पीसते समय पानी न मिलाएं, क्योंकि ऐसा करने से इसे पकने में ज्यादा समय लगेगा।
- 2. आप चाहें तो चीनी की जगह बूरा भी काम में लें सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 कप
- कैलोरीज - 258 cal
- फैट - 12 g
- प्रोटीन - 9 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 30 g
- शुगर - 13 g
- फाइबर - 2 g
- आयरण - 4%
- विटामिन A - 10%
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं फिरनी
1. धुले हुए चावलों को मिक्सी में थोड़ा मोटा पीस लें।


2. अब एक पैन में दूध उबल लें।


3. अब इसी दूध में पीसे हुए चावल मिलाएं, लगातार हिलाते रहें ताकि गुठले न बनें।


4. इसे तब तक पकने दें, जब तक कि यह दूध घट कर तीन चौथाई न हो जाए।

5. अब चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।


6. 3-4 मिनिट तक हिलाते रहें।

7. अब कटे हुए बादाम और काजू मिलाएं।

8. अंत में इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाएं।


9. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर, परोसे।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
