Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
फूल मखाने की खीर रेसिपी: कैसे बनाएं मखाने की खीर
खासतौर पर व्रत में बनने वाली फूल मखाने की खीर की रेसिपी। आज हम यहां शेयर कर रहें है, इस रेसिपी के फोटोज के साथ वीडियो, जिनकी मदद से आप इसे आसानी से बना सकते है।
भूनें हुए फूल मखानें दूध में कुछ इस तरह घुल जाते है कि तैयार खीर का स्वाद चखने वाले अंगुलियां चाटते रह जाते है। उत्तरी भारत में व्रत और त्यौहारों पर बनने वाली यह साधारण सी खीर सूखे मेवों से लबालब होती है।
इतना ही नहीं, न्यूट्रिशियन से भरी इस खीर को देश के कुछ हिस्सों में तो रोज खाया जाता है। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरें मखाने और इससे बनने वाली खीर बच्चों को भी खूब भाती है।
यह खीर भी अन्य प्रकार की खीर की तरह आसानी से बनाई जा सकती है। अगर आप इस हल्के मीठे वाली खीर को घर पर बनाने की तैयारी कर रहें है तो, हम आज आपके लिए इसकी रेसिपी को वीडियो और फोटोज संग शेयर कर रहें है, जो आपके बहुत काम आएंगे।
फूल मखाने की खीर रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 2 लोगों के लिए
-
फूल मखाने - 1 कप
साबुत काजू - 4-5
फूल क्रीम मिल्क - 1/2 लीटर
शुगर - 3 टेबिल स्पून
किशमिश - 5-6
इलायची पाउडर - एक चुटकी
कटे हुए काजू - गार्निशिंग के लिए
कटे हुए बादाम - गार्निशिंग के लिए
-
1. गर्म पैन में फूल मखाने और काजूओं को ड्राई रोस्ट करें।
2. इन्हें हल्का भूरा होने तक भूनें।
3. एक कप में एक चौथाई मखाने निकाल कर अलग रख लें।
4. बाकि बचे हुए काजू और मखानों को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
5. फिर भारी पैंदे वाले पैन में फूल क्रीम दूध डालें।
6. दूध को उबलने दें, लगातार हिलाते रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं और जले नहीं।
7. दूध को इतना उबाले की वह आधा हो जाएं।
8. अब इसमें मखाने और काजूओं का तैयार मिक्सचर और बचे हुए मखाने अच्छे से मिलाएं।
9. चीनी मिलाकर, 1-2 मिनिट तक हिलाएं।
10. अब किशमिश और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
11. इस तैयार खीर को बाउल में निकाल कर, कटे हुए काजू और बादाम से गार्निंश करें।
- 1. दूध को जलने से बचाने के लिए उसे धीमी आंच पर ही उबालें।
- 2. मखाने और काजू खीर को गाढ़ा बनाते है।
- 3. आप चाहे तो साधारण चीनी की जगह बूरा भी इस्तेमाल कर सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 cup
- कैलोरीज - 105 cal
- फैट - 1.8 g
- प्रोटीन - 7.8 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 14.2 g
- शुगर - 13.6 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं फूल मखाने की खीर
1. गर्म पैन में फूल मखाने और काजूओं को ड्राई रोस्ट करें।


2. इन्हें हल्का भूरा होने तक भूनें।

3. एक कप में एक चौथाई मखाने निकाल कर अलग रख लें।


4. बाकि बचे हुए काजू और मखानों को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।

5. फिर भारी पैंदे वाले पैन में फूल क्रीम दूध डालें।

6. दूध को उबलने दें, लगातार हिलाते रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं और जले नहीं।


7. दूध को इतना उबाले की वह आधा हो जाएं।

8. अब इसमें मखाने और काजूओं का तैयार मिक्सचर और बचे हुए मखाने अच्छे से मिलाएं।



9. चीनी मिलाकर, 1-2 मिनिट तक हिलाएं।


10. अब किशमिश और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।



11. इस तैयार खीर को बाउल में निकाल कर, कटे हुए काजू और बादाम से गार्निंश करें।




Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
