Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कोरोना काल में इम्युनिटी बूस्टअप करने के लिए पीएं यह स्मूदी
एक इम्युनिटी मैग्नीफाइंग स्मूदी को अदरक और हल्दी, पालक आदि जैसे पौष्टिक तत्वों से पैक किया जाता है, जो कोरोना के खिलाफ एक कवच के रूप में काम करेगा। यह इम्यून बूस्टिंग स्मूदी पाचन को सुचारू करता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है। आप इसका सेवन एक रिफ्रेशिंग ब्रेकफास्ट के रूप में कर सकते हैं या फिर फिलिंग स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं। इस स्मूदी का स्वाद तो लाजवाब होता है ही, साथ ही अनानास, केला और अदरक के कारण, यह आपको कई अविश्वसनीय हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। तो, आपको क्या चाहिएः

केलाः हमेशा स्मूदी में फ्रोजन बनाना का उपयोग करें, यह स्मूदी को क्रीमी बनाता है।
अनानासः यह आपकी स्मूदी को नेचुरली स्वीटन करता है और सूजन को रोकने में भी मददगार है।
पालकः हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के बारे में तो हमेशा सलाह दी जाती है। हरी पत्तेदार सब्जियों से आयरन सहित कई बेनिफिट्स मिलते हैं। इस स्मूदी में पालक होने के बावजूद आपको इसका अहसास नहीं होगा।
अदरकः हमेशा ताजा अदरक का उपयोग करें।
हल्दी की जड़ः यह सेहत के लिए जादू की तरह काम करता है। यह न केवल कैंसर को रोकने में मदद करता है, इसका उपयोग हजारों वर्षों से चिकित्सा गुणों के लिए किया जाता रहा है।
काली मिर्चः यह हल्दी के एंटी- इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज को रिलीज करने में मदद करेगी।
सामग्री
1 फ्रोजन पका केला
1 कप फ्रोजन अनानास
2 कप पालक
2 इंच अदरक (छिला हुआ)
2 इंच हल्दी जड़ (छिली हुई)
आधा छोटा चम्मच शहद
2-3 चुटकी काली मिर्च
आधा कप बादाम या नारियल का दूध
1 चम्मच चिया बीज (वैकल्पिक)
प्रोटीन के लिए आधा कप ग्रीक योगर्ट (वैकल्पिक)
जरूरी बातें
अगर आप वेगन डाइट पर हैं तो ऐसे में आप शहद को स्किप कर दें। फल आपकी स्मूदी को मिठास देंगे।
अगर आपको केला पसंद नहीं है तो ऐसे में आप आम या सेब का उपयोग भी कर सकते हैं।
इसी तरह आप पालक की जगह केल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अगर आपके पास हल्दी की जड़ नहीं है तो आप पिसी हल्दी का प्रयोग भी कर सकते हैं।
अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंस नहीं हैं तो किसी भी तरह के दूध का उपयोग करें जिसे आप पसंद करते हैं
धीरे-धीरे दूध डालें। आप नहीं चाहते कि स्मूदी बहुत पतली हो। वहीं अगर स्मूदी बहुत थिक होगी, तो अच्छी तरह से ब्लेंड नहीं होगी। इसलिए इसकी कंसिस्टेंसी को ठीक रखें।
तरीकाः
एक हाई पावर ब्लेंडर में, सभी इंग्रीडिएंट्स को एड करें। अब इसे दो से तीन बार अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसे ठंडा ही सर्व करें। स्मूदी बनाते समय ध्यान रखें कि आप धीरे-धीरे दूध डालें। एक साथ दूध डालने से यह काफी पतली हो सकती है। इसलिए इसे सही बनाएं।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 2
कैलोरी - 253 किलो कैलोरी
फैट- 3 ग्राम
प्रोटीन - 4.4 ग्राम
कार्ब्स - 60.7 ग्राम
फाइबर - 7.6 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications