Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
जानिए कूल-कूल रोज़ लस्सी बनाने का आसान तरीका
गर्मी का मौसम आते ही हम सभी हरवक्त कुछ ना कुछ ठंडा पीने की इच्छा रखते हैं। खासतौर से, अगर घर में पार्टी हो तो ऐसे में कुछ कूल-कूल न्यू फ्यूजन ड्रिंक यकीनन हर किसी के टेस्ट बड को शांत करती हैं। चूंकि अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है तो ऐसे में गेट टू गेदर में कम से कम सदस्यों को शामिल करने के अलावा फूड व ड्रिंक्स को घर पर ही तैयार करना एक अच्छा विचार है।

तो ऐसे में अगर आप एक नई फ्यूजन ड्रिंक की तलाश में हैं तो रोज़ लस्सी को बना सकती हैं। गर्मी के मौसम में दही यकीनन आपकी सेहत का साथी है। यह आपको ना सिर्फ भीतर से ठंडक प्रदान करता है, बल्कि अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। अगर आप दही को एक नए ट्विस्ट के साथ खाना चाहती हैं तो रोज़ लस्सी बनाना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे बनाने में पाँच - छः मिनट से भी कम समय लगता है, लेकिन यह आपको गर्म दिन पर ठंडा, हाइड्रेटेड और फ्रेश रखेगी। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना-
तैयारी का समयः 5 मिनट।
बनाने में लगने वाला समयः शून्य
1 गिलास रोज़ लस्सी बनाने की रेसिपी
आवश्यक सामग्री
1 कप दही
2 बड़े चम्मच रोज़ सिरप
1 चम्मच पाउडर चीनी
आधा कप चिल्ड वाटर
गार्निशिंग के लिएः
गुलाब की पंखुड़ियां
तरीकाः
ब्लेंडर में सभी सामग्री को ब्लेंड करें। अब इसे रेफ्रिजरेट करें।
सर्व करने से पहले गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications