Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
Kesar Phirni Recipe: शुगर फ्री केसर फिरनी बनाने की रेसिपी

कई लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन अपने हेल्थ को देखते हुए वो मीठा खाने से परहेज करते हैं। कोई अपने डायबिटीज को लेकर मीठे को इग्नोर करता है, तो कोई वजन बढ़ने के डर से चीनी खाने से बचता है। लेकिन अगर आपको कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो हम आपके लिए चीनी के बिना बनी मिठाई की एक बेहतरीन स्वीट डिश रेसिपी लेकर आए हैं।
केसर फिरने गुजरात की पॉपुलर स्वीट डिश है। जो दूध, चावल, केसर, इलायची, और शुगर फ्री पाउडर से बनाया जाता है। ये टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दी में इसे खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। आप इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। आइए जानते हैं शुगर फ्री केसर फिरनी बनाने की आसान रेसिपी...
शुगर फ्री केसर फिरनी बनाने की विधि
फिरनी बनाने के लिए सामग्री
- दूध - 2 कप
- चावल - 3 बड़े चम्मच भीगे हुए
- ग्रीन पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर
- केसर - 4 से 5 रेशे
- पिस्ता - 4 पीस
- शुगर फ्री पाउडर - 3 चम्मच
शुगर फ्री केसर फिरनी बनाने का तरीका
शुगर फ्री केसर फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद भीगे हुए चावल को पानी से निकाल कर दरदरा पीस लें। केसर को एक चम्मच दूध में भिगो दें। अब इसके बाद पिस्ते को ब्लांच कर छील लें। और छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद दूध में चावल का दरदरा पेस्ट डाल कर लगातार चलाते रहे। थोड़ी देर बाद इसमें शुगर फ्री पाउडर, इलायची पाउडर, केसर का दूध डाल कर अच्छी तरह मिला लें। जब आपका ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसे गैस से उतार लें। आपको टेस्टी और हेल्दी शुगर फ्री केसर फिरनी तैयार है। अब इसे पिस्ता से गार्निश करके गर्मा गर्म परोसे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications