Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
कन्हैया के जन्मदिन पर बनाइये अरबी की बर्फी
आज कृष्णजन्माष्टमी है और इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जनमोत्स्व होता है। तो जाहिर सी बात है कि आप लोग भी इस दिन कुछ खास तैयारियों में जुटे होंगे और बहुत से लोगो ने तो व्रत भी रखे होंगे। अगर आप कृष्णजन्माष्टमी के मौके पर व्रत करते हैं, तो इस दिन खुद के खाने के लिये अरबी की बर्फी बनाइये, जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

सामग्री
अरबी- 200 ग्राम
मावा- 2 कप
चीनी- 1 कप
दूध- आधा कप
घी- तलने के लिये
काजू- 1 छोटा चम्मच
पिस्ता- आधा छोटा चम्मच
केसर- सजाने के लिये
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
विधि-
सबसे पहले अरबी को छील कर गोल-गोल काट लें। फिर इन्हें धो कर कपडे़ पर सुखा लें। फिर कढाई में डाल कर गुलाबी होने तक भून लें। उसके बाद एक दूसरी कढाई में दूध डालें, जब दूध उबल जाए तब मावा डालें। उसके बाद चीनी डालें। जब चीनी का पानी सूख जाए और मावा गाढा़ हो जाए तब उसमें अरबी डाल दें। कटे हुए मेवे भी डालने के बाद अच्छी तरह से चला लें। एक थाली में घी लगा कर उसमें इस मिश्रण को थोडा़ फैला दें। ऊपर से केसर और इलायची पाउडर डाल दें। लीजिये तैयार हो गई आपकी अरबी की बर्फी।



Click it and Unblock the Notifications