Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रमजान में बनाइये टेस्टी खजूर की बर्फी
Sweets
oi-Staff
रमजान में खजूर खाने का अपना अलग ही महत्व होता है। खजूर खाने से शरीर को शक्ति प्राप्त होती है इसलिये आज हम आपको इफ्तार के समय रोजा खोलने के बाद खजूर से बनी बर्फी खाने की हिदायत देंगे।
Printvenue Deals: Get a Flashing 40% Off on Products + Extra 15% Cashback + Free Shipping
खजूर की बर्फी खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है इसलिये यह हर किसी को खिलानी चाहिये। इस खजूर की बर्फी में ढेर सारे मेवे डाले जाते हैं, जिससे यह बहुत ही पौष्टिक हो जाती है।
आप चाहें तो खजूर की बर्फी को कुछ दिनों तक एयर टाइट डिब्बे में रख कर कई दिनों तक आराम से सर्व कर सकती हैं। आइये जानते हैं खजूर की बर्फी को बनाने की विधि-

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- बीज निकाले हुए खजूर- 200 ग्राम
- पिस्ते- 1/2 कप
- किशमिश- 1/2 कप
- बादाम- 1/2 कप
- काजू- 1/2 कप
- खसखस- 1 चम्मच
- मुनक्के- 1/2 कप
- घी- जरुरत अनुसार
विधि -
- खजूर को छोटे छोटे पीस में काट कर उन्हें मिक्सी में डाल कर तब तक पीसें जब तक कि वे मुलायम ना हो जाएं।
- फिर उनहें एक प्लेट पर निकालें।
- फिर पैन लें, गरम करें, उसमें घी डालें।
- घी गरम होने पर उसमें खसखस मिलाएं।
- फिर उसमें बाकी के सभी मेवे मिक्स करें और कुछ देर के लिये भूनें।
- फिर पैन में खजूर मिक्स करें। ध्यान रखें कि सामग्रियां पैन से चिपके नहीं।
- कुछ देर के बाद आप देंखेगी कि सामग्री कठोर होती चली जा रही है।
- तक तक के लिये आप एक प्लेट लें और उसमें सभी ओर अच्छी तरह से घी लगा दें।
- फिर पैन से खजूर वाला मिश्रण ले कर प्लेट पर फैलाएं और कुछ देर ठंडा होने पर फ्रिज में रखें।
- बाद में इसे बर्फी के आकार में काटें।
- अब आप इन स्वादिष्ट खजूर की बर्फियों को सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
