Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ड्राई फ्रूट केसरी
ड्राई फ्रूट केसरी केरला की स्पेशल स्वीट डिश है, जो कि बहुत ही टेस्टी लगती है। इसको केसरी भात से भी बुलाया जाता है। यह बिल्कुल खीर की तरह होती है, लेकिन इसको बनाने के लिये चावल को पहले ही पका लिया जाता है। इसको केसरी इसलिये बोला जाता है क्योंकि इसमें अच्छी खासी मात्रा में केसर का घोल मिलाया जाता है। अगर घर में पार्टी आदि हो तो आप इसे अपने घर पर बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

लोगों के लिये- 2-3
पकाने का समय- 30 मिनट
सामग्री-
चावल- 1 कप
मेवा- ½ कप बादाम, काजू, किशमिश और खजूर
इलायची पाउडर- ½ चम्मच
चीनी- 4 चम्मच
घी- 3 चम्मच
केसर- 1 चुटकी
दूध- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
1. फ्राइंग पैन में 1 चम्मच घी गरम करें और उसमें सभी मेवे डाल कर 1-2 मिनट तक हल्की आंच पर भून लें और फिर पैन बंद कर दें तथा मेवों को ठंडा होने दें। चावल धो कर घी में रोस्ट करें लेकिन उसे भूरा ना होने दें।
2. अब धीरे से पैन में पानी मिलाएं और उसे उबलने दें, इसे जादा ना पकाएं वरना यह चिपचिपा हो जाएगा। जब चावल पक जाए तब इसका पानी छान कर किनारे रख दें।
3. एक कटोरे में थोडा़ सा दूध और केसर को मिला कर 10 मिनट तक रख दें, जिससे वह अच्छे से घुल जाए।
4. अब पैन में 2 चम्मच घी गरम करें और उसमें चावल तथा मेवे डाल कर घी में लपेटे। अब केसर वाला घोल और चीनी मिलाएं। मध्यम आंच पर 2 मिनट तक चलाएं और देखें की चीनी अच्छे से मिल गई हो।
5. अब पैन की आंच को बंद करें और ऊपर से इलायची पाउडर छिडक कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
