Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
गणेश चतुर्थी पर बनाना ना भूलें ये सूखे गुलाब जामुन
Sweets
oi-Staff
गणेश चतुर्थी आाने में बस कुछ ही दिन और बचे हैं तो ऐसे में जरुरी है कि हम भगवान गणेश को खुश करने के सारे रास्ते ढूंढ लें।
वैसे तो गणेश जी को जो सबसे ज्यादा पसंद है, वह है मोदक लेकिन अगर आप को उसे बनाने में परेशानी आ रही है तो आप सूखे गुलाब जामुन भी बना सकती हैं।
इस गणेश चतुर्थी पर बनाएं ये सिंपल सूखे गुलाब जामुन और बचाएं ढेर सारा समय। तो देर ना करें और पढ़ें इसकी रेसिपी -

कितने- 5
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- खोया- 250 ग्राम
- पनीर - 100 ग्राम
- मैदा - 2 चम्मच
- मिल्क पाउडर - 1 कप
- दूध - 1 कप
- बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
- चीनी - 2 कप
- इलायची, 1 चम्मच
- पाउडर चीनी - 1/2 कप
- सूखा नारियल - 1/2 कप
विधि -
- एक बडे़ कटोरे में खोया, घिसा पनीर, मैदा और मिल्क पावडर मिलाएं।
- फिर उसमें दूध मिला कर मुलायम आटा गूंने। इसे 15 मिनट के लिये किनारे रख दें।
- फिर उसके छोटे छोटे बॉल्स बनाएं और जामुन तैयार करें।
- दूसरी ओर चाश्नी बनाएं। इसके लिये एक बर्तन में 2 कप चीनी और 1 कप पानी मिला कर उसमें इलायची कूंट कर डालें।
- अब चाश्नी को पकाएं और जब वह एक तार की हो जाए तब आंच बंद कर दें।
- अब कढ़ाई में तेल गरम करें और जामुनों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- इसके बाद इन्हें निकाल कर प्लेट पर रखें और फिर चाश्नी में मिलाएं।
- अब एक प्लेट लें और उसमें पावडर चीनी और घिसा हुआ नारियल मिक्स करें।
- जामुनों को एक एक कर के चाश्नी से निकाल कर इस नारियल और चीनी वाले मिश्रण पर रोल करें।
- जब सभी जामुनों पर नारियल और शक्कर लग जाए तब इन्हें फ्रिज में 2 घंटे के लिये रखें।
- इसके बाद आप इन्हें सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications