Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ताकतवर गोंद के लड्डू
Sweets
oi-Staff
सर्दियों के मौसम में जब शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा ना हो तो आप ऊर्जा पाने के लिये इस गोंद के लड्डू को बना सकती हैं। इस लड्डू से ना आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि गर्मी भी प्राप्त होगी। रोजाना सुबह नाश्ते में 1 या 2 लड्डू गोंद के खाइये और सर्दी में अपने आप को स्वस्थ रखिये।
यह गोंद का लड्डू राजस्थान में खासतौर पर बनाया जाता है। आप चाहें तो लड्डू की जगह पर बर्फी भी बना सकती हैं। इसे खाने से आपके बच्चों को सर्दी नहीं लगेगी और उन्हें ताकत भी आएगी। तो चलिये आज ट्राई करते हैं गोंद के लड्डू।

सामग्री-
1 कप गोंद
1/2 कप आटा
2 कप चीनी
1 कप घी
1 चम्मच खरबूजे का बीज
थोड़े से बादाम
10 छोटी इलायची
विधि
- सबसे पहले गोंद को बारीक तोड़ लीजिये। फिर कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये। जब घी गरम हो जाए तब उसमें गोंद डाल कर तल लीजिये, जब यह तल कर फूल जाए तब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये। सारा गोंद इसी तरह से तल कर निकाल लें।
- अब आटा छानिए और बचे हुये घी में डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून ले। बादाम को छोटा-छोटा काट लें और इलाइची को छीलकर कूट लीजिए। गोंद के ठंडा हो जाने पर उसे थोड़ा और बारीक कर लें।
- कढ़ाई में चीनी और तीन चौथाई कप पानी डालकर चाशनी बनाएं। चाशनी में उबाल आने दें। चाशनी की एक बूंद प्लेट में गिराइए। अब चाशनी को चेक कीजिये कि वह मोटी हो चुकी है या नहीं।
- चाशनी में भुना हुआ गोंद, भुना हुआ आटा, बादाम और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब मिश्रण से लड्डू तैयार कर के थाली में रखें। गोंद के लड्डुओं को एक-दो घंटे तक हवा में ही रहने दें। आपके लड्डू तैयार हैं।
Comments
English summary
Gond ke Laddu | ताकतवर गोंद के लड्डू
Story first published: Monday, January 21, 2013, 10:57 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2013



Click it and Unblock the Notifications
