Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
होली पर बनाएं शुगर फ्री ड्राई फ्रूट्स के लड्डू
अगर आप भी इस होली अपने बच्चों को खुश करना चाहती हैं, तो उनके लिये ड्राय फ्रूट वाले सुगर फ्री लड्डू बनाइये।
लड्डू की बात आते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। हमारे यहां अलग-अलग तरीके के और हर मौसम के अनुसार लड्डू बनते है। लेकिन कैलोरी का क्या करें? अगर वज़न बढ़ गया तो! डायबिटिज का खतरा अलग लेकिन फ्रिक करने की जरुरत नहीं है।

आपको एक ऐसे हेल्दी रेसिपी के बारे में बता रहें है जिनको आप दिल खोलकर खा सकते हैं। यहां तक कि इस ड्राई फ्रूट्स के लड्डू को डाइबिटीज़ के मरीज़ भी खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स के बारे में आम तौर पर लोगों का मानना है इससे वज़न बढ़ता है लेकिन एक मुट्ठी आपको कई तरह के बीमारियों से बचाने के साथ-साथ वज़न को भी कंट्रोल करता है। इनमें विटामिन, मिनरल और पौष्टिकता भरपूर मात्रा में होता है। आज ही ड्राई फूट्स के लड्डू खाइए और डाइबिटीज़ तथा दिल की बीमारी जैसे रोगों को खुद से दूर करें।
सामग्री
- 1 कप बीजरहित खजूर
- 1 कप अंजीर
- 1 कप बड़े मुनक्के
- ½ कप ग्रेट किया हुआ नारियल
- ½ कप कटा हुआ बादाम
- ½ कप कटा हुआ पिस्ता
- ½ कप कटा हुआ काजू
- ½ कप खसखस
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
विधि
• इस लड्डू को बनाने के लिए अंजीर को मिक्सर में पीस लें। साथ ही बड़े मुनक्के के बीज भी निकाल लें।
• अब एक पैन में मक्खन को गलने के लिए डाल दें। उसमें खजूर डालकर थोड़ा भून लेंगे। उसके बाद उसमें अंजीर, मुनक्का, बादाम, पिस्ता, काजू डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• उसके बाद एक प्लेट में खसखस और ग्रेट किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• लड्डू बन जाने के बाद इस मिश्रण में अच्छी तरह से रोल कर लें।
• लीजिए आपके लिए हेल्दी ड्राई फ्रूट्स का लड्डू तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
