Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
जन्माष्टमी स्पेशल: मलाई लड्डू
Sweets
oi-Staff
मलाई लड्डू एक परंपरागत रेसिपी है जिसे भारतीय घरों में खुशी के समय या बडे़ त्योहार के वक्त जरुर बनाया जाता है। इस लजीज लड्डू को मलाई और पनीर की सहायता से बनाया जाता है। अगर आपके पास मलाई ना हो तो आप इसकी जगह पर खोए का भी प्रयोग कर सकती हैं। यह लड्डू काफी टेस्टी होते हैं और आपके घर पर यह सभी को पसंद भी खूब आएंगे। तो चलिये जानते हैं कि यह मलाई लड्डू जन्माष्टमी के पर्व में किस तरह से बनाया जा सकता है। नीचे इसकी विधि दी हुई है। टेस्टी आटा लड्डू

कितने- 5
तैयारी में समय- 5 मिनट
बनाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 400 ग्राम
- मलाई- 1 कप
- पावडर चीनी- 1 कप
- काजू- 2 चम्मच
- पिस्ता- 1 चम्मच
- हरी इलायची- 4 पीस
- केसर- 25 से 30 धागे
- खाने वाला पीला रंग
विधि-
- एक पैन गरम कर के उसमें मलाई डालें और तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढी न हो जाए।
- मलाई की जगह पर आप खोए का भी इस्तमाल कर सकती हैं।
- अब इसमें हाथों दृारा मसली हुई पनीर मिक्स करें।
- इसे लगातार 5 से 6 मिनट तक पकाती रहें और जब यह गाढी दिखने लगे तब इसमें काजू, पिस्ता और इलायची पावडर मिक्स करें।
- इसे कुछ देर और पकाएं और फिर इसमें चुटकी भर पीला रंग तथा केसर डालें।
- अब इस मिश्रण को प्लेट पर ठंडा होने के लिये रखें। फिर इसमें चीनी मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें इलायची पावडर डालें।
- इसे मिक्स कर के हथेलियों से लड्डू का आकार दें।
- फिर इसे पिस्ता से गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Janmashtami Special: Malai Ladoo
Story first published: Saturday, August 16, 2014, 12:01 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2014



Click it and Unblock the Notifications