Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केसरी मोदक: गणेश पूजा के लिये खास
मोदक महाराष्ट्र में खाया जाने वाला, गणेश जी का प्रिय व्यंजन है। महाराष्ट्र में, गणेश पूजा के अवसर पर मोदक घर घर में बनाया जाता है। मोदक कई प्रकार से बनाया जाता है जिसमें से केसरी मोदक एक माना जाता है। आप केसरी मोदक दो प्रकार से बना सकती हैं, एक जिसमें नारियल पड़ा होता है और दूसरा जिसमें ये नहीं होता। बच्चों को नारियल वाला मीठा मोदक बहुत प्रिय होता है। तो चलिये देखते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

कितने लोगों के लिये- 4-6
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
केसर- 2-3 चुटकी
मैदा- 3 कप
रवा- 3 कप
चाशनी- 6-7 चम्मच
नारियल- 1-1 ½ कप (पाउडर)
इलायची- 1-2 चम्मच (पाउडर)
घी- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2-3 कप
विधि-
1. एक कटोरी में थोड़ा सा दूध लीजिये और उसमें केसर डाल कर 15 मिनट के लिये भिगो दीजिये।
2. अब मैदा लीजिये और उसमें रवा मिला दीजिये, उसके बाद केसर भी डाल दीजिये और पांच मिनट तक अच्छे आटे को सांन लीजिये। अब आटे में नमक और पानी मिला दीजिये और फिर से 10 मिनट तक सानिये और किनारे रख दीजिये।
3. एक डीप फ्राइंग पैन लीजिये और उसे गैस पर रखिये, फिर उसमें चीनी की चाशनी डालिये। इसे पैन पर अच्छी तरह से फैलाइये और फिर उसमें नारियल पाउडर, इलायची पाउडर डाल कर कुछ मिनट तक भूनिये। फिर घी डालिये और मिक्स कर के गैस से पैन को उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिये।
4. अब आटे की गोलियां बनाइये और अपनी हथेलियों से उसे दबा कर उसमें नारियल का मिक्सचर भरिये। हर गोली में 1 चम्मच भरियेगा और फिर आटे को चारो ओर से एक साथ ला कर दबा दीजियेगा।
5. फ्राइंग पैन लीजिये और तेल गरम कीजिये, फिर सारे तैयार मोदक को उसमें गोल्ड रंग आने तक तल लीजियेगा। जब यह हो जाएं तब इसे अपने महमानों को सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
