Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
सेहत से भरे ओट्स और खजूर के लड्डू
Sweets
oi-Staff
सर्दियों में अक्सर हमारी दादी-नानी हमें गोंद और मेवे से बने सेहतमंद लड्डू खिलाया करती थी। पर आज जमाना बदल गया है तो लोग उस ओर मुड़ कर ही नहीं देखते। सर्दियों में अगर आपको अपने परिवार को फिट रखना है और सर्द से बचाना है तो ओट्स और खजूर के लड्डू बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
आज हम आपको ओट्स और खजूर के लड्डू बनाना सिखाएंगे जो कि बनाने में काफी सरल हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट। आप चाहें तो इन्हें बना कर लंबे समय के लिये डिब्बे में भी रख सकती हैं। यह बहुत ही फायदेमंद हैं जिन्हें रोजाना एक तो जरुर खाना चाहिये। आइये देखें इसकी आसान रेसिपी...

कितने- 22 लड्डू
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- ओट्स- 1 कप
- पिस्ता- 1/4 कप
- खजूर- 20 से 25 या फिर (स्वाद अनुसार)
- अखरोट- 1/4 कप
विधि -
- गैस पर एक कढाई गरम करें, उस पर ओट्स, पिस्ता और अखरोट को 5 मिनट क लिये भून लें।
- आंच को धीमा ही रखें और इसे लगातार चलाती रहें।
- जब यह हल्का ठंडा हो जाए तब इसे पीस कर पावडर बना लें।
- अब इसमें खजूर भी मिक्स कर लें और दुबारा पीसें।
- फिर इसे एक थोली में निकाल कर अपने हाथों से मिक्स करें और 1.5 इंच के लड्डू बनाएं।
- लीजिये तैयार हो गए आपके ओट्स और खजूर के लड्डू।
- आप चाहें तो इन्हें एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख सकती हैं।
Comments
English summary
सेहत से भरे ओट्स और खजूर के लड्डू
Story first published: Tuesday, February 2, 2016, 10:01 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2016



Click it and Unblock the Notifications