Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
मसल्स बनाने हैं तो खाइये प्रोटीन से भरे ये लड्डू
Sweets
oi-Staff
वे लोग जो जिम जाते हैं उन्हें प्रोटीन की काफी आवश्यकता पड़ती है क्योंकि इससे मसल्स को ताकत मिलती है और लंबे समय तक भूंख नहीं लगती।
ऐसे में आज हम आपको प्रोटीन लड्डू बनाना सिखाएंगे, जो कि खुबानी और नारियल से बनाए जाते हैं। इन्हें आप फ्रिज में रख कर दो हफ्तों तक आराम से खा सकते हैं।
आप चाहें तो इसमें ओट्स पावडर भी मिक्स कर सकते हैं। यह बनाने में काफी आसान हैं और लंबे समय तक एनर्जी देते हैं। जिम से आने के बाद दो लड्डू खा लीजिये और फिर देखिये यह कैसा कमाल करते हैं। आइये जानते हैं इन्हें बनाने की विधि-

कितने- 12 लड्डू
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 30 ग्राम साबुत बादाम
- 1 बड़ा चम्मच सूरजमुखी के बीज, भुना हुआ
- 3 बड़े चम्मच चॉकलेट प्रोटीन पाउडर
- 8 खजूर, छोटे टुकड़ों में कटे
- 150 ग्राम सूखे खुबानी, कटा हुआ
- 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
बनाने की विधि-
- बादाम और सूरजमुखी के बीजों को एक साथ मिक्सर में ब्लेंड कर लें और उनका पावडर बना लें।
- अब दुबारा मिक्सर में प्रोटीन पावडर, सूरजमुखी और बादाम पावडर तथा खजूर को एक साथ पीस लें।
- अब इन्हें एक प्लेट पर निकाल कर रखें और हाथों को गीला कर के इस मिश्रण से 20 ग्राम के लड्डू बनाएं।
- उसके बाद इन्हें घिसे हुए नारियल के भूरे में लपेट कर आराम से फ्रिज में रख कर 2 हफ्तों तक खाएं।
Comments
English summary
Protein balls with apricots and coconuts
Story first published: Saturday, August 27, 2016, 13:39 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2016



Click it and Unblock the Notifications
