Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
मकर संक्रान्ति पर बनाएं तिल खोया लड्डू
Sweets
oi-Staff
अगर आप मकर संक्रान्ति से जुड़ी मिठायां और लड्डू की रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आपको तिल खोया लड्डू जरुर बनाना चाहिये। तिल से बने इन लड्डुओं को खा कर शरीर को गर्मी और ऊर्जा मिलती है। ठंड के मौसम में एक लड्डू तो जरुर ही खाना चाहिये।
तिल और मावा से बने इन लड्डुओं को मकर संक्रान्ति में अपश्य बनाना चाहिये। इन्हें बनाने में ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही इन्हें बनाने में ज्यादा महनत करनी पड़ती है।

हमने आप के लिये तिलकुट की भी रेसिपी दी हुई है, पर फिलहाल हम आज आपसे तिल और खोए के लड्डू की रेसिपी शेयर करेंगे। आइये पढ़ते हैं...
कितने- 11-12 लड्डू
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 1 कप खोया, मसला हुआ
- 3/4 कप सफेद तिल
- 1/2 कप + 2 चम्मच शक्कर
- 2 इलायची
विधि -
- धीमी आंच पर तिल को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- फिर इसे आंच से उतार लें और फिर पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- अब शक्कर और इलायची दाने को महीन पावडर में पीस लें और किनारे रख लें।
- फिर इन भुने तिल के बीज को दरदरा पीस कर किनारे रख लें।
- अब धीमी आंच पर खोये को 5-6 मिनट पकाएं। और आंच बंद कर दें।
- जब मिश्रण गरम हो तब उसमें शक्कर और तिल मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिलाएं। फिर इसके छोटे छोटे भाग ले कर लड्डू का आकार दें।
- जब लड्डू तैयार हो जाएं तब इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में भर कर रखें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
