Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
टेस्ट में बेस्ट पाइनएप्पल बर्फी
Sweets
oi-Staff
पाइनएप्पल बर्फी खाने में बड़ी ही टेस्टी होती है। आप अगर इस बर्फी का एक पीस खाएंगे तो उस पर रुक नहीं पाएंगे, आपका मन इसे और खाने का करेगा। यह पाइनएप्पल बर्फी पाइनएप्पल से बनाई जाती है, जिसके छोटे पीस कर के बर्फी के बीच में भरा जाता है। इस पाइनएप्पल बर्फी को बनाना बहुत ही आसान है और आप के घर में यह सभी को बहुत पसंद आएगी। आप पाइनएप्पल बर्फी को घर में पड़ने वाले किसी भी त्योहार पर बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि पाइनएप्पल बर्फी बनाने की विधि क्या है।
कितने- 4
तैयारी में समय- 15-20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- पाइनएप्पल , चॉप किये हुए- 4 स्लाइस
- ताजा दूध- 1 लीटर
- घी- ग्रीसिंग के लिये
- दही- 1/2 चम्मच
- चीनी- 1 कप
- सिट्रस एसिड- 2 चुटकी
- पाइनएप्पल एसेंस- कुछ बूंदे
TRY OUT: ऐसे बनाएं केसर संदेश
विधि-
- सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल लीजिये और फिर ठंडा कर लीजिये।
- एक जस्ते की ट्रे ले कर उसमें घी लगा दीजिये।
- दूध में दही मिक्स करें।
- इस मिश्रण को भारी तले के बरतन में पलटें और फिर लगातार आंच पर चलाती रहें और इसे गाढा बना लें।
- जब मिश्रण आधा हो जाए तब उसमें चीनी मिक्स करें।
- दूसरी ओर थोड़े से पानी में सिट्रस एसिड मिक्स करें और उसे दूध वाले मिश्रण में मिक्स कर दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि नमी सूख ना जाए। फिर इसमें पाइनएप्पल का एसेंस डालें।
- ग्रीस किये हुए ट्रे पर मिश्रण का आधा भाग डालें। उसके ऊपर कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़े बिछाएं।
- उसके बाद फिर दुबारा ऊपर दूध वाला मिश्रण फैला कर कवर कर दें।
- बर्फी को अच्छी तरह सेट कर दें और ठंडा होने के लिये रख दें।
- फिर इसे चाकू से काटें और फिर सर्व करें।
Comments
English summary
Yummy Pineapple Burfi
Story first published: Wednesday, March 26, 2014, 12:02 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2014



Click it and Unblock the Notifications