Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
पनीर की 11 स्वादिष्ट रेसीपी
पनीर की कोई भी डिश हो वह पूरे भारत में पापुलर है। चाहे वह पनीर टिक्का, मलाई पनीर, पनीर कोफ्ता, बटर पनीर, मेथी मलाई पनीर, पनीर पराठा रोल हो या चाहे गार्लिक पनीर। पनीर की सब्जी बड़ी ही आम सब्जी है जो हर घर में बनाई जाती है तथा परिवार के लोग इसे बडे़ चाव के साथ खाते भी हैं।
आप के घर में भी यदि हर कोई पनीर का दीवाना है तो देर मत कीजिये क्योंकि हम आपको पनीर की 11 सबसे स्वादिष्ट सब्जी तथा पकवान आदि बनाने की विधि बताएंगे। आप का जब भी मन करे आप पनीर की डिश बना सकती हैं, चाहे वह कोई तीज-त्योहार हो या फिर संडे का दिन। अपना मूड बनाइये और शुरु हो जाइये अपने किचन में पनीर की डिश बनाने के लिये।
यह पनीर की ऐसी रेसीपीज हैं जिन्हें खा कर आपको और आपके बच्चों को आनंद आ जाएगा। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं लजीज पनीर की स्पेशल डिश।

पनीर टिक्का
पनीर टिक्क काफी पॉपुलर डिश है जिसे हर कोई पसंद करता है। पनीर टिक्का थोडा़ मसालेदार जरुर होगा लेकिन स्वाद में इसका कोई मुकाबला नहीं है।

मलाई पनीर
मलाई पनीर एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है, जिसे आप पार्टी या त्योहार पर बना सकती हैं। इसको खाने वाले मलाईदार ग्रेवी का स्वाद कभी भी नहीं भूलेंगे।

पालक पनीर कोफ्ता
सड़े के दिन आपकी छुट्टी रहती है, तो जाहिर सी बात है कि आपके पास खूब सारा समय भी रहता होगा। अगर आप इस संडे कहीं बाहर खाने का प्लान बना रहें हैं तो कहीं जाने की बजाए अपने ही घर पर यह लज़ीज पालक पनीर कोफ्ता बनाइये।

बटर पनीर
बटर पनीर पनीर अक्सर घर में सभी कि प्रिय होती है। यदि दीवाली में पनीर की रेसीपी ना बनाई जाए तो मजा़ नहीं आता। तो ऐसे में आप अपने परिवार के लिये बटर पनीर जरुर बनाइये।

मटर पनीर की सूखी सब्जी
मटर पनीर की सब्जी एक आम सब्जी है जो हर घर में बनाई जाती है तथा परिवार के लोग इसे बडे़ चाव के साथ खाते भी हैं। आज हम पनीर की सूखी सब्जी बनाएंगे जिसमें पनीर को बिना तले ही प्रयोग में लाया जाएगा। पनीर को तलने से वह कड़ी हो जाती है इसलिये यदि आप सूखी पनीर की सब्जी बना रही हैं तो पनीर को बिना तले डालें।

मेथी मलाई पनीर
पनीर का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप भी पनीर के शौकीन हैं तो आज ही बना डालिये मेथी मलाई पनीर। यह खाने में स्वादिष्ट है और पौष्टिक भी, तो अगर आपको कुछ हेल्दी खाना है तो इसे बनाइये। इसमें दूध और मलाई का प्रयोग किया जाता है जिससे इसमें काफी रिच स्वाद आता है।

पनीर टिक्का काठी रोल
पनीर टिक्का काठी रोल भारत में सड़कों पर मिलने वाला एक बडा़ ही पापुलर स्नैक है। पनीर को गाढी दही में सभी पाउडर मसालो के साथ मैरीनेट कर के तब रोटी में लपेट के सर्व किया जाता है। यदि आपको तेजी की भूख लगी हो तो आप इसे तुरंत बना कर तुरंत ही खा सकते हैं। इसे चाहें तो ऑफिस में भी ले जा सकते हैं। यह बहुत ही पौष्टि होती है, तो चलिये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।

पनीर मिर्च मसाला
क्या आप भी पनीर के व्यंजन पसंद करते हैं और रोज़ नई-नई डिश खोजते रहते हैं? तो चिंता ना करें क्योंकि आज हम आपको बताएंगे पनीर की सबसे स्वादिष्ट रेसीपी जिसका नाम पनीर मिर्च मसाला है। यदि आपको मिर्च मसाला बहुत पसंद है तो आप इस व्यंजन को घर पर टाई कर सकते हैं।

पनीर पराठा रोल
बच्चों को पनीर बहुत पसंद होती है इसलिये अगर आप का भी बच्चा पनीर पसंद करता है तो उसके लिये बनायें पनीर पराठा रोल। तो आइये शुरु करते हैं इस स्वादिष्ट पराठे को बनाने की विधि को।

हॉट गार्लिक पनीर
चाइनीज डिश हमारे भारत में काफी लोकप्रिय हो गई है, यह खाने में टेस्टी और बनाने में भी आसान होती है। चायनीज डिश में पनीर का काफी प्रयोग किया जाता है इसलिए आज हम आपको इसके प्रयोग से एक खास डिश हॉट गार्लिक पनीर बनाना सिखाएंगे।

बादामी पनीर शोरबा
जिन लोगों को नॉन वेज अच्छा नहीं लगता वे लोग पनीर का आनंद ले सकते हैं। पनीर की डिश वैसे भी भारत के घरों में बहुत ही फेमस है इसलिये जब भी घर पर दावत होती है तो पनीर का व्यंजन ना बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आइये आज हम आपको बताते हैं बादामी पनीर ग्रेवी की विधि।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
