Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गरमा-गरम रोटी के साथ खाएं अचारी भिंडी
अचारी भिंडी नॉर्थ इंडिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है। अचारी भिंडी अचार के प्रयोग से नहीं बनती बल्कि इसमें खूब सारी मिर्च और टमाटर डाले जाते हैं, जिससे यह स्पाइसी हो जाती है। अचारी भिंडी को गरम-गरम रोटी और दाल के साथ खाने में मज़ा आ जाता है। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।
लोगों के लिये- 4
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
भिंडी- 250 ग्राम कटी हुई
चाट मसाला- 1 चम्मच
अमचूर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
सौंफ़ बीज - 1/2 चम्मच
मेथी - 1/2 चम्मच
प्याज - 1 (कटा हुआ)
अदरक - लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
टमाटर - 2 (कटा हुआ)
हरी मिर्च- 3
तेल 2 - चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सारे पिसे मसालों को एक साथ मिला लें। अब भिंडी को 1 इंच की लंबाई में काटे और इन मासालों से 15 मिनट तक के लिये मैरिनेट कर लें।
2. अब पैन में तेल गरम करें और उसमें मेथी तथा सौंफ डालें। फिर इसमें कटे हुए प्याज डाल कर 2-3 मिनट के लिये भूने।
3. इसके बाद मैरीनेट की हुई भिंडी को पैन में डालें और हल्की आंच पर 5-7 मिनट तक के लिये पकने दें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर तीन मिनट तक हल्की आंच पर भूने।
4. उसके बाद पैन में कटे हुए टमाटर डालें और हल्का सा नमक छिड़के। इसको अच्छी तरह से मिक्स करें और 5 मिनट तक के लिये भूने।
5. अब आपकी अचारी भिंडी पूरी तरह से पक चुकी है, इसको रोटी तथा दाल के साथ परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
