Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पूड़ी-पराठे के साथ आनंद लीजिये आलू खास का
Veg
oi-Staff
अगर आपको आलू की सब्जी खाना पसंद है तो आज हम आपको आलू खास जैसी स्पेशल रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि आप दाल चावल या पूड़ी पराठे के साथ खा सकते हैं। यह सब्जी पूरी तरह से सूखी है इसलिये आप इसको अपने लंच बॉक्स में भी ले जा सकते हैं।
आलू खास में कश्मीरी लाल मिर्च भी मिलाया जाता है, जिससे इसका कलर तो बदल ही जाता है साथ में टेस्ट भी बढ़ता है। हमें आशा है कि यह आलू की सूखी सब्जी हर किसी को पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

कितने- 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 2 कप कटा हुआ आलू
- 3 बड़े चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
- 1/4 छोटा चम्मच कलौंजी
- 1/4 छोटा चम्मच मेथी
- 3 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
- 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
बनाने की विधि-
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा, हींग, सौंफ, मेथी, कलौंजी और लाल मिर्च तोड़ कर डालें।
- दो मिनट के बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर मध्यम आंच पर कुछ सेकेंड पकाएं।
- फिर इसमें कटी प्याज डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद इसमें हल्दी, आलू और नमक मिलाएं। उसके बाद पैन को ढंक दें और धीमी आंच पर 8 मिनट तक पकाएं।
- जब आलू तैयार हो जाएं तब ऊपर से चाट मसाला छिड़कना न भूलें।
- इसे तुरंत ही हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Aloo Khaas Recipe
Story first published: Wednesday, August 31, 2016, 12:18 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2016



Click it and Unblock the Notifications
