Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
व्रत में ऐसे बनाइये टेस्टी आलू की कढ़ी
Veg
oi-Staff
नवरात्रि के व्रत के लिये आप आलू की कढी भी बना सकती हैं। यह आलू की कढी काफी टेस्टी होती है जो कि काफी कम समय में पक जाती है। नवरात्रि में वही बोरिंग फलाहारी खाने से अच्छा है कि आप ये चटपटी आलू की कढ़ी बनाएं।
इसे पकाने के लिये आपको आलू के साथ साथ सिंघाडे का आटा भी चाहिये होगा। आइये जानते हैं व्रत में किस विधि से बनाया जा सकती है आलू की टेस्टी कढ़ी।

तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 1/2 किलो आलू, उबाल कर छीले हुए
- 2 छोटे चम्मच सेंधा नमक
- 1/4 चम्मच मिर्च पावडर
- 1/2 सिंघाडे का आटा
- तेल- तलने के लिये
- 1/2 कप दही
- 1 गुच्छा कडी पत्ता
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 1 चम्मच अदरक- कटी हुई
- 1/2 चम्मच धनिया पावडर
- 4 कप पानी
- 2 चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती
विधि -
- उबले आलू को छील कर हल्का सा मसल लें, फिर उसमें 1/2 चम्मच नमक, मिर्च पावडर और सिंघाडे़ का आटा मिक्स कर के गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- अब मिश्रण का 1/4 भाग अलग रखें और बाकी के भाग से पकौडियां बनाएं।
- कढाई में तेल गरम कर के उसमें पकौडियां तल लें।
- अब बाकी के बचे मिश्रण में दही और पानी मिला कर घोल तैयार करें।
- एक एक गहरे पैन में, 1 चम्मच तेल डाल कर गरम करें, उसमें कडी पत्ते, जीरा और साबुत लाल मिर्च डालें।
- अब इसमें अदरक के टुकडे़ डाल कर चलाएं।
- फिर इसमें दही का घोल, हल्का सा नमक, धनिया पावडर डाल कर उबालें।
- फिर आंच धीमा कर दें और उसमें पकौडियां डाल कर कुछ मिनट और पकाएं।
- अब इसको धनिया पत्ती से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
Read more about: navratri recipes in hindi veg recipe navratri fast व्रत वेज रेसिपी नॉर्थ इंडियन रेसिपी
English summary
Aloo ki Kadhi For Navratri
Story first published: Wednesday, October 21, 2015, 16:14 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2015



Click it and Unblock the Notifications