Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
स्वाद से भरा चीनी का पराठा
Veg
oi-Staff
मीठा पराठा तो हर किसी ने खाया होगा और अगर नहीं खाया है तो, आज हम आपको उसे बनाने की रेसिपी बताएंगे। मीठा पराठा बच्चों को काफी ज्यादा भाता है इसलिये अक्सर मांए इन्हें अक्सर बनाना पसंद करती हैं। इस पराठे को चीनी का पराठा भी कहा जा सकता है। अगर आप पंजाब गई हैं कभी तो वहां पर यह चीनी का पराठा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह एक पंजाबी डिश है जिसमें थोड़े से मेवे और मसाले डाले जाते हैं। आप भी इस चीनी के पराठे को घर पर ट्राई कर सकती हैं। आइये देखें इसकी विधि-
नाश्ते में बनाएं गार्लिक पराठा
कितने- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- गेहूं का आटा- 2 कप
- घी- 4 चम्मच
- नमक- थोड़ा सा
भरावान की सामग्री-
- चीनी- 1 कप
- बादाम- 5
- दालचीनी पावडर- 1/2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चीनी को मिक्सर में ग्राइंड कर लें और बारीक पीस लें।
- अब एक कटोरे में आटा, घी, थोडा सा नमक और पानी मिक्स कर के आटे को गूथ लें और 10 मिनट के लिये किनारे रख दें।
- तब तक के लिये चीनी, बादाम और दालचीनी पावडर को फिर से मिक्सर में पीस लें।
- अब आटे में से छोटी छोटी लोई के टुकड़े काटें और उसे थोडा सा बेल कर बीच में चीनी वाला भरावन भरें।
- भरावन केवल एक ही चम्मच ाव डालें, नहीं तो पराठा फट जाएगा।
- अब तवा गरम करें, उसमें घी लगाएं, उस पर पराठे को दोनों ओर सेंक लें।
- जब पराठा गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसे नीचे उतार लें।
- पराठे को गरमा गरम सर्व करें नहीं तो अगर वह ठंडा हो जाएगा तो अच्छा नहीं लगेगा।
Comments
English summary
Appetising Sweet Paratha Recipe
Story first published: Monday, November 3, 2014, 10:52 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











