Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बीटरूट और पनीर पुलाव
Veg
oi-Staff
लंच में अगर पुलाव खाने को मिले तो पेट पूरी तरह से भर जाता है। हां अगर आपको लगता है कि राइस खाने से आपका वजन बढ जाएगा तो हम आपको एक हेल्दी पुलाव बनाना सिखाएंगे। यह बीटरूट और पनीर पुलाव है जो आपका पेट भरने के साथ साथ आपकी सेहत की भी ख्याल रखेगा। इस पुलाव में चुकंदर और पनीर पड़ता है जिससे इन दोनों का स्वाद मिल कर अच्छा टेस्ट प्रदान करता है।
चुंकदर से शरीर में खून का निमार्ण होता है और ब्लड प्रेशर लेवल बिल्कुल सही रहता है। तो अगर आपको खून की कमी है तो आप खुद के लिये बीटरूट और पनीर का पुलाव बना सकते हैं। आइये जानते हैं बीटरूट और पनीर पुलाव कैसे बनाया जाता है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- चावल- 2 कप
- चुकंदर- 1 घिसा हुआ
- पनीर- 100 ग्राम
- घी- 3 चम्मच
- काली मिर्च- 1 चम्मच
- प्याज- 1
- काजू- 200 ग्राम
- किशमिश- 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
- पुदीने की पत्ती- 1/2 कप
- धनिया पत्ती
- नमक
विधि-
- एक कुकर में एक चम्मच घी गरम करें, जब घी गरम हो जाए तब उसमें काली मिर्च और कटी हुई प्याज डाल कर 2 मिनट भूनें।
- अब इसमें किशमिश और काजू डाल कर तब तक भूने जब तक कि किशमिश थोड़ी फूल न जाए।
- इसके बाद चुकंदर , पनीर और मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- फिर गरम मसाला, पुदीने की पत्ती और नमक डाल कर एक बार मिक्स करें।
- जब मसाला अच्छे से भुन जाए तब इसमें चावल डाल कर मिक्स करें और उसमें 3 कप पानी डाल कर 2 सीटी लगा दें।
- जब चावल तैयार हो जाए तब इस पर हरी धनिया काट कर छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary
Beetroot n Paneer Pulav For Dinner
Story first published: Tuesday, October 1, 2013, 14:03 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2013



Click it and Unblock the Notifications
