Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बीटरूट राइस रेसिपी
Veg
oi-Staff
अगर आपको लंच के लिये पुलाव बनाना हो तो आप यह बीटरूट यानी चुकंदर का पुलाव बना सकती हैं। यह एक हेल्दी और टेस्टी राइस मील है जो आपके परिवार वालों को काफी पसंद आएगी। अगर आप इस पुलाव में चुकंदर के साथ साथ आलू भी डालना चाहती हैं तो वह भी मिक्स कर सकती हैं।
READ: वाइट पुलाव रेसिपी
बीटरूट काफी स्वास्थ्य वर्धक सब्जी है जिसे हर किसी को खानी चाहिये। तो देर किस बात की आज लंच बॉक्स के लिये आप इसी को बनाइये और खुद भी खाइये और बच्चों को भी खिलाइये। अब आइये जानते हैं बीटरूट राइस बनाने की एक दम सरल विधि।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 2 कप बासमती चावल
- 3.5 कप पानी
- 1.5 चम्मच तेल
- 6 लौंग
- 1 जावित्री
- 1 इंच दालचीनी
- ½ से ¾ शाही जीरा
- 1 छोटा तेज पत्ता
- 2 हरी मिर्च
- 1 ½ चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- ⅛ चम्मच हल्दी
- ½ हरी मटर
- 1 मध्यम चुकंदर (छोटे पीस में कटे)
- ½ से ¾ कप आलू
- मुठ्ठीभर पुदीना
- नमक - जरुरत के अनुसार
विधि -
- चावल को धो कर 30 मिनट तक भिगो कर रखें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें मिर्च और प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- अब अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि उसमें से कच्चेपन की महक चली जाए।
- फिर कटी सब्जियां डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- फिर पानी और नमक डालें।
- जब पानी उबलना शुरु हो जाए तब उसमें चावल डाल कर पकाएं।
- पैन को ढंक दें और जब चावल पूरी तरह से पक जाए तब गैस बंद कर दें।
- अगर आप इसे कुकर में पका रही हैं तो चावल पक जाने तक 5 मिनट तक कुकर बंद ही रखें, जिससे चावल खिले खिले दिखें।
- अब आपका पुलाव तैयार हो चुका है, इसे रायते के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
बीटरूट राइस रेसिपी
Story first published: Monday, December 28, 2015, 13:00 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications
