Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संडे को बनाइये नारियल टमाटर चटनी
चटनी हर राज्य और शहद में पसंद की जाती है। कई घरों में तो इसके बिना खाना ही नहीं खाया जाता है। साउथ इंडिया में इडली, डोस और वडा के साथ नारियल की चटनी जरुर खाई जाती है। ऐसी भी कई चटनियां हैं जो कि नारियल, टमाटर, धनिया, इमली और लाल मिर्च पाडर के साथ बनाई जाती है। आइये जानते हैं एक एसी ही चटनी जो कि अदरक, नारियल और टमाटर को मिला कर बनाई जाती है
कितने लोंगो के लियेः 3-4
बनाने में समय- 15 मिनट

सामग्रीः
नारियल घिसा- कप
टमाटर- 3 कटा हुआ
प्याज- 2 कटा हुआ
अदरक- 1 इंच घिसा
लहसुन- 3
लाल मिर्च- 2-4 सूखी हुई
कडी पत्ता- थोडी सी
चना दाल- 2 चम्मच
उरद दाल- 1 चम्मच
सरसों- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक
विधिः
एक पैन को गरम करें और उसमें कडी पत्ता, सरसों, चना दाल और उरद दाल डाल कर रोस्ट करें और सभी चीजों को भूरा हो जाने दें। अब उसी पैन में अदरक, घिसा हुआ लहसुन, लाल मिर्च, कटी प्याज डाल कर भून लें। अब उसी में कटे हुए टमाटर डालें और 2-3 मिनट के लिये पकने दें। इसके बाद टमाटर जब पक जाए तब उसमें घिसा हुआ नारियल डाल दें और गैस को बंद कर दें! अब सभी चीजों को अच्छी प्रकार से मिलाइये और ठंडा होने के लिये किनारे रख दीजिये।
जब पैन में रखी हुई चीजे ठंडी हो जाए, तब सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्सर में नमक और हल्का सा पानी डाल कर पीस लें और स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को एक कटोरे में निकालें और फिर पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम करें। उसमें 3-4 कडी पत्ता और सरसों डाल कर चटकाएं। उसके बाद इस तडके को उसी चटनी पर उडेल दें। आपकी नारियल और टमाटर की चटनी खाने के लिये बिल्कुल तैयार है। इसी चाहें तो ठंडा खाएं या फिर गरम गरग खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
