Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
धनिया चटनी से बना धनिया पनीर कबाब
पनीर खाना हर किसी को पसंद होता है और जब पनीर के कबाब बनाए जाते हैं तो सच-मुच स्वाद ही आ जाता है। अगर आप खाना बनाने कि शौकीन हैं और आपको अपने पिरवार या दोस्तों के लिये कुछ अच्छा पकाने का मन हो तो उनके लिये धनिया पनीर कबाब पकाइये। इस धनिया पनीर कबाब को बनाने के लिये साबुत धनिया कि आवश्यकता पड़ती है। पनीर के क्यूब्स को साबुत धनिया, ज़ीरा, अदरक, लहसून, ताज़ा हरा धनिया और हरि मिर्च के पेस्ट से मैरीनेट किया जाता है। बाद में इसे सींख में पिरो कर पैन में सेंक लिया जाता है। यह खाने पर आपको और ज्यादा खाने का मन करेगा इसलिये आइये देखते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
पनीर- 500 ग्राम (1 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ)
साबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
अदरक- 1
लहसुन- 3-4 कलियाँ
ताज़ा हरा धनिया- 1 कप
हरी मिर्च - 2
नमक- स्वादानुसार
नींबू- 1
दही- 2 बड़े चम्मच
एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल- 5 बड़े चम्मच
विधि
- सबसे पहले सूखे मसालों को जैसे, साबुत धनिया, ज़ीरा, अदरक, लहसून, ताज़ा हरा धनिया और हरि मिर्चें थोडे पानी के साथ बारीक पीसें।
- फिर उसे एक बाउल में डालें, उसमें नमक, 1 नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। थोड़ी सी दही डाल कर मिक्स करें और पेस्ट बनाएं।
- 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्ज़िन ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर पनीर के क्यूब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 15 मिनट तक मैरीनेट होने दें।
- बचा एक्स्ट्रा वर्ज़िन ऑलिव ऑयल एक नॉन स्टिक पैन में गरम करें।
- अब सींख में पनीर का एक क्यूब और उसके बाद एक टमाटर का टुकड़ा लगाएं। ऐसी ही लगाते लगाते सींख को भर दें।
- इसे पैन में रखें और बीच बीच में घुमाते हुए पकाएँ ताकि पनीर चारों तरफ से समान पक जाए।
- प्याज़ के स्लाइस, नींबू के स्लाइस और लाल शिमला मिर्च के पतले स्ट्रिप्स से सजाकर गरमागरम परोसें ।



Click it and Unblock the Notifications
