Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दही पुलाव: स्वादिष्ट चावल पकाने की विधि
पुलाव एक स्वादिष्ट पकवान है जो कि चावल का प्रयोग कर के बनाया जाता है। पुलाव बनाने के लिए विभिन्न सामग्री का उपयोग किया जा सकता है जिसके तरीके भी अलग-अलग होते हैं। आप या तो सब्जी, मटर, घी, शिमला मिर्च या दही, डाल कर बना सकती हैं। दही चावल एक प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय पकवान है। आज हम दही चावल को मिला कर पुलाव बनाएंगे जिसमें ना केवल दही बल्कि दूध और सब्जियों का भी प्रयोग होता है। तो चलिये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।
लोंगो के लियेः 4
तैयारी का समय: 15 मिनट
पाकाने का समय: 1 घंटा

सामग्री
चावल 500 ग्राम
दही 250 ग्राम
दूध 1 कप
प्याज 2
मिक्स सब्जी 1 कप (कटा हुआ आलू, बीन्स, गाजर, मटर शामिल करें)
लौंग 2
इलायची 2
दालचीनी 1 इंच छड़ी
चिरौजीं 1 चम्मच
काजू 8-10 टुकड़े
किशमिश 3-6
केसर आधा चम्मच
लाल पीले और नारंगी रंग- 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
घी 4 चम्मच
विधि -
एक गहरी तली के पैन में सब्जियों को आधा उबाल लें। उसके पानी छान का इन्हें एक तरफ रख दें। एक फ्राइंग पैन में 1 चम्मच घी गरम करें और उसमें सूखे मेवे जैसे, किशमिश और काजू भून लें। इस बीच, चावल को धो कर आध उबाल लें। पानी को निथार लें और चावल को एक तरफ रख दें। इसे ठंडा होने दें। जब मेवे भुन जाएं तब इन्हें निकाल कर उसी पैन में कटा हुआ प्याज जब तक भूने जब तक वे सुनहरे भूरे रंग के ना हो जाएं। प्याज को मेवों के साथ मिलाएं। अब चावल को तीन भागों में बांट दें और उसमें लाल, नारंगी तथा पीले रंग का कलर मिला दें।
फ्राइंग पैन में बचे हुए घी में सारे मसाले डालें और आधी पकाई हुई सब्जियों को डाल कर ऊपर नमक छिड़के। एक मिनट के लिए कुक करें और गैस बंद कर दें। अब एक बिरयानी पैन या हांडी लें और उसमें घी लगा दें। अब उसमें पीले चावल की एक परत डालें और फिर दही, सब्जी, प्याज और मेवे डाल कर फैला दें। अब नारंगी चावल की एक परत डाल कर उसके ऊपर भी ऐसे ही करें। आखिरी में नारंगी रंगे के चावलों को ऊपर रखें। जब हांडी चावल से भर जाए तब उसमें दूध, सब्जियां, मेवे और केसर डाल कर ढक्कन को आटे की परत से सील कर दें। धीमी आंच पर 45 मिनट के लिए कुक करें। दही चावल पुलाव तैयार है। अब इसे प्याज और टमाटर के सलाद के साथ गरम-गरम परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
