Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
ऐसे बनाएं दाल थेपला
Veg
oi-Staff
गुजराती खाने की तो बात ही कुछ और होता है। गुजराती व्यजंन बिल्कुल भी मसालेदार नहीं होता और यही इसकी खासियत होती है। आज हम आपको एक ऐसा ही व्यंजन बनाना सिखाएंगे जिसमें बिल्कुल भी मसाले का प्रयोग नहीं किया गया है। आज हम आपको दाल थेपला बनाना सिखाएंगे। आप दाल थेपला को रात की बची हुइ दाल से भी बना सकती हैं और चाहे तो ताजी दाल को पका कर भी बना सकती हैं। दाल थेपला में मेथी पत्ती का भी प्रयोग कर सकते हैं। तो चलिये आज दुपहर को दाल थेपला बना कर अपनी फेमिली को सर्व कीजिये। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री-
- तूअर दाल- 2 कप
- गेहूं का आटा- 1.5 कप
- मिर्च- 4
- अदरक- 1 पीस
- धनिया पत्ती- 3 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- नमक - स्वाअनुसार
विधि-
- तूअर दाल को बनाने से पहले 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये। दाल को पैन में पानी के साथ डाल कर पका लें।
- फिर दाल को ठंडा करें, उसके पानी को छान लें।
- अब सूखी दाल में हरी मिर्च, घिसी अदरक, धनिया पत्ती, हल्दी पाउडर, जीरा और नमक मिक्स करें।
- दाल को मिक्सी में डाल कर बारीक पेस्ट बना लें।
- अब दाल के पेस्ट में गेहूं का आटा मिक्स करें और उसे मुलायम आटे का रूप दें।
- आटे की छेाटी लोई काट कर उसे चपाती की तरह बेल लें।
- तवा गरम करें, उस पर हल्का तेल डालें और चपाती को सेंक लें।
- आप इसे चटनी या सब्जी के साथ मजे से खा सकते हैं।
Comments
English summary
Dal Thepla Recipe
Story first published: Saturday, March 8, 2014, 13:04 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications