Latest Updates
-
Coconut Water Vs Lemon Water: नारियल पानी या नींबू पानी, गर्मियों के लिए कौन सी ड्रिंक है ज्यादा बेहतर? -
A Letter Names for Boy: ‘अ' अक्षर से रखें बेटे का प्यारा और अर्थपूर्ण नाम, देखें 100+ नामों की लिस्ट -
पहली बार रख रही हैं Vat Savitri Vrat, न करें ये गलतियां; नोट करें पूजन सामग्री से लेकर व्रत कथा तक सब कुछ -
गुरु प्रदोष व्रत में जरूर पढ़ें ये फलदायी कथा; जानें शाम को पूजा का शुभ मुहूर्त और किस्मत बदलने वाले 3 उपाय -
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती
आलू-पत्तागोभी की सब्जी
Veg
oi-Staff
यह मौसम है खूब सारी सब्जियों को खाने का। इन दिनों आपको बाजार में गाजर, पत्तागोभी, शिमला चिर्म और ना जाने कौन कौन सी सब्जियां खाने को मिल जाएंगी। यदि आपको पत्तागोभी खाने का मन हो तो आप इसकी सूखी सब्जी बना सकती हैं। पत्तागोभी की सूखी सब्जी खाने में बड़ी ही लाजवाब होती है। इसमें चाहे तो आलू डालिये या फिर अगर मन नहीं है तो ना डालिये। दुपहर के खाने में अगर दाल चावल के साथ पत्तागोभी खाने को मिले तो स्वाद ही आ जाता है। तो चलिये जानते हैं पत्तागोभी की सूखी सब्जी कैसे बनाई जाती है।
कितने- 4-5
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- पत्तागोभी- 1 मध्यम आकार
- आलू- 3
- प्याज- 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- टमाटर- 2
- जीरा पाउडर- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- जीरा- 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- पत्तागोभी बारीक काट लीजिये।
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा , तेज पत्ता फ्राई करें।
- फिर कटे प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट डाल कर भूनें
- फिर आलू और नमक डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
- फिर टमाटर , जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर पकाएं।
- अब इसमें कटी हुई पत्तागोभी डाल कर मिक्स करें।
- फिर गरम मसाला पाउडर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- अब इसे ढंक कर हल्की आंच पर पका लें।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद करें और सब्जी को धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Delicious Potato & Cabbage Curry Recipe
Story first published: Saturday, November 23, 2013, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2013



Click it and Unblock the Notifications