Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अदरक का अचार
भोजन के साथ अगर थोड़ा सा अचार खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। अचार को आप पूडी, पराठे या दाल-चावल के साथ आराम से खा सकते हैं। अदरक का अचार लोग बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यह स्वाद में भी अच्छा होता है और स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा माना जाता है। आइये आज हम आपको अदरक का स्वादिष्ट अचार बनाना सिखाते हैं।
कितने लोगो के लिये: 10-12
सामग्री -
अदरक - 200 ग्राम
नीबू - 200 ग्राम
नमक - 1 छोट चम्मच
काला नमक - 1 छोटा चम्मच
हींग - 2 चुटकी (पिसी हुई)
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच

विधि -
बिना रेशे का अदरक बाजार से आइये, अदरक को छीलिये और साफ पानी से धोकर सुखाइये। अदरक को छोटे पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये।
नींबू को धोकर उनका रस निकाल लीजिये। अदरक के टुकड़ों में नीबू का रस , नमक, काला नमक, हींग और काली मिर्च पाउडर मिला दीजिये।
सभी को अच्छी तरह मिलाकर कांच के कन्टेनर में भरकर, अच्छी तरह ढक्कन बन्द कर के धूप में रख दीजिये। हर दूसरे दिन अचार को हिला कर नीबू के रस को ऊपर नीचे कीजिये।
अगर आपके घर धूप नहीं आती है तब कमरे के अन्दर ही आप अचार के कन्टेनर को रखिये और रोजाना अचार को हिलाते रहिये, अचार को अभी से ही खाना शुरू कर सकते हैं लेकिन 3 दिन बाद अचार का असली स्वाद मिलता है, जो बहुत ही लाजबाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications
