Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
स्वादिष्ट गोभी मसाला डोसा
Veg
oi-Staff
मसाला डोसा ना केवल दक्षिण भारत में ही पसंद किया जाने वाला खाना है बल्कि इसके प्रेमी आपको उत्तर भारत में भी मिल जाएंगे। डोसा एक आम सी खाने वाली चीज है पर एक्सपेरिमेंट करने वाले इसमें आलू के अलावा अन्य सब्जियों के भी मसाले बना कर डाल देते हैं। क्या आपने गोभी मसाला डोसा खाया है?
शायद आपने गोभी मसाला डोसा ना खाया हो मगर ऐसा नहीं है कि आप इसे घर पर नहीं बना सकती। टमाटर और प्याज के साथ पकी हुई गोभी क्या लाजवाब स्वाद देती है, इसका आनंद तो इसे खाने के बाद ही आएगा। यह बनाने में बिल्कुल उसी साधारण मसाले डोसे की ही तरह है, इसलिये आपको कोई परेशानी नहीं होगी। आइये देखते हैं गोभी मसाला डोसा बनाने की विधि। स्वादिष्ट ओट्स उपमा

कितने- 6
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- गोभी- 1 छोटा सा
- प्याज- 1 प्याज
- टमाटर- 2
- काजू- 10
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- तंदूरी मसाला पाउडर- 3/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
- सौंफ- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 3 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- डोसा का घोल- जरुरत के अनुसार
विधि-
- फूल गोभी को बहुत ही छोटे पीस में काट लें , पानी उबालें , उसमें 1 चम्मच नमक डाल कर फूल गोभी के छोटे टुकड़ों को डालें।
- एक पैन में तेल डाल कर गरम करें, उसमें सौंफ डालें।
- अब इसमें कटी प्याज और बारीक कटी धनिया पत्ती डाल कर भूनें। फिर कटे टमाटर डाल कर फ्राई करें।
- कुछ ही देर में नमक और गरम मसाला पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- दूसरी ओर मिक्सी में काजू को हल्का पानी और प्याज तथा टमाटर वाला भुना मसाला डाल कर पीस लें।
- इस पिसे मसाले को पैन में निकाले और 2 मिनट फ्राइ करने के बाद उसमें पानी में उबले हुए गोभी पीस डाल कर मिक्स करें। इसमें थोड़ा सा पानी भी डालें।
- जब तक गोभी अच्छी तरह से मिश्रण में समा ना जाए तब तक इसे हल्की आंच पर पकाएं। मसाला ना तो ज्यादा सूखा होना चाहिये और ना ही गीला।
- अब डोसा बनाने के लिये बडे़ तवे पर डोसे का घोल फैलाएं, किनारे उसके तेल छिड़के।
- अब डोसे को बिना पलटे उसके अंदर मसाला भरें और डोसे को मोड़ दें। आपका गोभी मसाला डोसा तैयार है।
Comments
English summary
Gobi Masala Dosa Recipe
Story first published: Friday, April 18, 2014, 12:39 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2014



Click it and Unblock the Notifications