Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
गुजराती स्टाइल आलू की रस वाली सब्जी
Veg
oi-Staff
आपको हर गुजराती थाली में एक चीज़ बड़ी आम सी दिखेगी, जिसका नाम है बटाटा नू रसा वालू शाक। यानी सिंपल भाषा में कहें तो इसको आलू की रस वाली सब्जी कहते हैं।
READ: टेस्टी गुजराती दाल ढोकली
इस आलू की सब्जी को गुजरात में मसाला पूड़ी या फिर थेपला के साथ खाया जाता है। तो अगर आपको या फिर आपके परिवार में आलू की सब्जी किसी को पसंद है तो, उनके लिये गुजराती स्टाइल आलू की रस वाली सब्जी बनाना ना भूलें।

तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 23 मिनट
कितने- 4 लोगों के लिये
सामग्री-
- 2½ कप आलू स्लाइस
- 1/4 चम्मच जीरा
- 1/2 राई
- 2 चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
- 1 टमाटर, कटा हुआ
- 1 चुटकी हींग
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच जीरा पावडर
- 1 चम्मच शक्कर
- 2 चम्मच पकाने वाला तेल
- 1½ चम्मच कटी हरी धनिया
- 1¼ कप पानी
- नमक
बनाने की विधि-
- कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें राई, जीरा और हींग डालें। फिर कुछ सेकेंड के बाद हरी मिर्च और अदरक वाला पेस्ट मिलाएं।
- फिर इसमे कटे हुए आलू मिक्स कर के 3-4 मिनट तक चलाएं।
- उसके बाद कटे टमाटर, नमक और शक्कर मिला कर 3 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमे लाल मिर्च पावडर और हल्दी मिला कर 1 मिनट तक चलाएं।
- फिर 1¼ कप पानी डाल कर मिश्रण को पकने दें। जब यह उबलना शुरु हो जाए तब आंच को धीमा कर दें और 4-5 मिनट में चलाती रहें।
- इसे लगभग 10-15 मिनट पकने में लगेंगे। अगर जरुरत पड़े तो और पानी मिक्स किया जा सकता है।
- आखिर में जीरा और धनिया पावडर मिक्स करें।
- आंच को बंद करें और इसे एक कटोरे में डाल कर हरी धनिया से गार्निश करें।
Comments
English summary
गुजराती स्टाइल आलू की रस वाली सब्जी
Story first published: Wednesday, March 2, 2016, 13:50 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2016



Click it and Unblock the Notifications