Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
हरियाली छोले मसाले
Veg
oi-Staff
अपने खाने में हरे रंग की साग-सब्जी मिलाना काफी हेल्दी ऑपशन होता है। अब जब सर्दियां आ चुकी हैं तो जाहिर सी बात है कि बाजारों में तरह तरह की सब्जियां मिलनी शुरु हो चुकी हैं। अब बात आती है कि अपनी फेमिली के लिये ऐसा क्या बनाया जाए जो सब को पसंद आ जाए। हरियाली छोले मसाले एक ऐसी ही डिश है जिसमें पुदीने और हरी धनिया का पेस्ट डाला जाता है। साथ में कई प्रकार के मसालों के मिश्रण से जब यह सब्जी तैयार होती है तो मजा आ जाता है। आइये जानते हैं हरियाली छोले मसाले बनाने कि विधि-

कितने लोगो के लिये- 3
भिगोने में समय- 6 घंटे
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- काबुली चने- 250 ग्राम
- धनिया पत्ती- 1 गुच्छा
- पुदीने की पत्ती- 1/2 गुच्छा
- लहसुन- 8 कलियां
- हरी मिर्च- 4
- प्याज- 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- नमक
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- 2 कप
विधि-
- भिगोए हुए चनों को नमक मिला कर पानी में लगभग 4 सीटी तक प्रेशर कुकर में पका लें।
- अब धनिया पत्ती, लहसुन, पुदीना, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सर में पीस लें और उसमें हल्का सा पानी डाल कर उसे पेस्ट बना लें। किनारे रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डाल कर कुछ मिनट भूनें।
- फिर कटी प्याज डालें, जब वह हो जाए तब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर मिनट भर पकाएं।
- इसके बाद पुदीने वाला पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें पके हुए चने डाल कर मिक्स करें। चनों को अच्छी तरह से मसालों से लपेट लें।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें और गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Hariyali Chole Masala Recipe
Story first published: Friday, November 29, 2013, 12:04 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2013



Click it and Unblock the Notifications
