Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पौष्टिकता से भरी बाजरा की खिचड़ी
Veg
oi-Staff
बाजरे की खिचड़ी एक स्पेशल डिश है जो कि हरियाणा और राजस्थान में बनाई और खायी जाती है। जब हम खिचड़ी की बातें करते हैं तो हमारे दिल में केवल चावल और दाल का मिश्रण ही याद आता है। यही कारण है कि बहुत से लोग खिचड़ी से उतना प्रेम नहीं करते। पर सही समाग्री और सही विधि से तैयार की गई खिचड़ी भी खाने में कुछ कम नहीं लगती। बाजरा की खिचड़ी ना केवल खाने में टेस्टी लगती है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिये भी काफी पौष्टिक मानी जाती है। बाजरा या रागी के स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ
बाजरा में काफी सारा प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड होता है, जो कि प्रेगनेंट महिलाओं के लिये अच्छा माना जाता है। आइये देखते हैं कि बाजरा की खिचड़ी कैसे बनाई जाती है। यहां पर है इसकी विधि-

कितने- 3
तैयारी में समय- 8 घंटे
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- बाजरा- 1/2 कप
- मूंग दाल- 1/2 कप
- घी- 1 कप
- जीरा- 1 चम्मच
- हींग- 1/2 चम्मच
- अदरक- 1 मध्यम आकार
- हरी मिर्च- 2
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
विधि-
- बाजरा को पानी में भिगो दें, 8 घंटे के लिये।
- उसके बाद बाजरा में से पानी को छान लें और किनारे रख दें।
- मूंग दाल को धो लें।
- अब प्रेशर कुकर में 2 कप पानी, मूंग दाल, बाजरा और नमक डालें और एक सीटी लगाएं।
- फिर एक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा, हींग, घिसी अदरक, हल्दी पाउडर डाल कर कुछ सेकेंड भूनें।
- अब इसमें पका हुआ बाजरा और दाल का मिश्रण डाल कर 4 मिनट पकाएं।
- जब सभी सामग्री आपस में मिक्स हो जाए तब आंच बंद कर दें।
Comments
English summary
Healthy Bajre Ki Khichdi Recipe From Haryana
Story first published: Tuesday, June 3, 2014, 12:04 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2014



Click it and Unblock the Notifications