Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
हॉट एंड स्पाइसी चिली पनीर
Veg
oi-Staff
पनीर हर किसी को पसंद आती है और पनीर से आप तरह-तरह के व्यंजन भी बना सकती हैं। कभी पनीर को ड्राई या फिर उसे ग्रेवी के साथ मिक्स कर के नया स्वाद दिया जा सकता है। अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो, आप हॉट एंड स्पाइसी चिली पनीर बनाना बिल्कुल ना भूलियेगा। यह बड़ी ही चटकदार रेसिपी है , जो पूरी इंडियन स्टाइल में बनाई गई है। वीकेंड पर अपने परिवार वालों को अच्छा सरप्राइज दें और उन्हें यह लजीज़ स्पाइसी चिली पनीर बना कर खिलाएं। आइये ट्राई करते हैं यह इंडो चाइनीज डिश जिसका नाम है चिली पनीर।
जायकेदार कालीमिर्च पनीर
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- पनीर- 500 ग्राम
- कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- लहसुन- 5 कलियां
- प्याज- 2
- शिमला मिर्च- 2
- हरी मिर्च- 4
- सब्जियों का शोरबा- 1/2 कप
- सोया सॉस- 2 चम्मच
- चिली सॉस- 1 चम्मच
- टमैटो सॉस- 1 चम्मच
- अजीनोमोटो- चुटकीभर
- तेल- डीप फ्राई करने के लिये
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- एक कटोरे में 1 चम्मच कार्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च और हल्का सा पानी मिला कर पेस्ट तैयार कीजिये।
- एक फ्राइंग पैन में तेल गरम कीजिये, फिर उसमे पनीर के टुकड़ों को काट कर कार्नफ्लोर के पेस्ट में लपेट कर तल लीजिये।
- पनीर निकाल कर किनारे रख दीजिये।
- अब पैन में दो चम्मच तेल डाल कर गरम करें, उसमें पिसी लहसुन डाल कर चलाएं।
- फिर कटे प्याज, शिमला मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- अब हरी मिर्च बीच से काट कर डालें।
- इसके बाद नमक और सब्जियों का शोरबा डाल कर उबालें।
- उबलने के बाद इसमें अजीनोमोटो, सोया सॉस, टमैटो सॉस और चिली सॉस डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- एक कप में एक चौथाई पानी और 1 चम्मच कार्न फ्लोर मिक्स करें और इसे पैन में डालें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह सूख ना जाए।
- अब इसमें पनीर के पीस डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- एक बार जब यह हो जाए तब आंच बंद कर के पनीर को सर्व करें।
Comments
English summary
Hot & Spicy Chilli Paneer Recipe
Story first published: Friday, May 23, 2014, 18:24 [IST]
Other articles published on May 23, 2014



Click it and Unblock the Notifications
