Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
ब्रेकफास्ट के लिये इंस्टेंट डोसा रेसिपी
Veg
oi-Staff
क्या आपको इतना समय नहीं मिलता कि आप खुद के लिये एक अच्छा ब्रेकफास्ट बना सकें? अगर आपका जवाब नहीं में है, तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जो झट पट बन जाएगी।
आज हम आपको इंस्टेंट डोसा बनाने की विधि बताएंगे। वैसे तो आपको बाजार में डोसा बनाने वाला घोल मिल जाएगा पर घर पर तैयार किया शुद्ध घोल ही सबसे अच्छा होता है।
इस डोसे को आप मिनटों में बना सकती हैं, क्योंकि इसमें चावल भिगो कर पीसने की जरुरत नहीं है। अगर आपको यह डोसा ब्रेकफास्ट में खाने पर अच्छा लगे तो, इसे लंच पर भी ले जाया जा सकता है।
यह टेस्ट में भी बहुत अच्छा होता है। इसे नारियल चटनी के साथ या फिर सांभर के साथ सर्व किया जा सकता है। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- गेंहू का आटा- 2 कप
- चावल का आटा- 1 कप
- हरी धनिया, कटी- 1चम्मच
- हरी मिर्च या लाल मिर्च- 4- 5
- कडी पत्ती- 8-10
- बेसन- 1/2 कप
- जीरा- 1/2 चम्मच
- नमक
विधि -
- एक कटोरे में गेंहू, चावल और बेसन डालें।
- फिर उसमें कटी हरी मिर्च, धनिया, जीरा, कडी पत्ती और नमक मिलाएं।
- अब इसमें धीरे धीरे पानी मिलाएं और घोल तैयार करें।
- घोल ना ज्यादा पतला होना चाहिये और ना ही गाढा।
- अब पैन लें, उसे गरम करें। फिर उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं।
- पैन बहुत ज्यादा गरम नहीं होना चाहिये नहीं तो डोसा फैलेगा नहीं।
- अब एक बड़ा चम्मच डोसे का घोल डाल कर फैलाएं और पकने दें।
- फिर इसे पलट कर कुछ देर पकाएं।
- डोसे के किनारों पर हल्का तेल जरुर लगाएं, नहीं तो वह ठीक से उठ नहीं पाएंगा।
- अब इसी तरह से बाकी के डोसे बनाएं।
- आपका डोसा तैयार है, इसे प्लेट में नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Instant Dosa Recipe For Breakfast
Story first published: Wednesday, May 11, 2016, 11:59 [IST]
Other articles published on May 11, 2016



Click it and Unblock the Notifications