Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राजमा मसाला: जैन रेसिपी
लोगों को लगता है कि जैन रेसिपी में कोई स्वाद नहीं होता क्योंकि इसमें प्याज और लहसुन तो पड़ता ही नहीं है। पर ऐसा नहीं है जैन रेसिपी भी काफी स्वादिष्ट होती है। क्या आपने जैन रेसिपी वाला राजमा मसाला बनाया है? अगर नहीं बनाया है तो अभी बनाइये। इस राजमा मसाला की भी वही विधि है जो आम राजमे की होती है। पर फरक इतना है कि इसमें लहसुन और प्याज नहीं पड़ा है। पर प्याज और लहसुन न पड़ने की वजह से इसके स्वाद में किसी भी प्रकार का अंतर नहीं है। बल्कि यह तो और भी अच्छा बना है। आइये जानते हैं इस प्रकार की रेसीपी की विधि-
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
1-1/2 कप प्रेशर कुकर में पकाया राजमा
2 चम्मच तेल
1 चम्मच जीरा
1/8 चम्मच हींग
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 कप कटे टमाटर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3 चम्मच नींबू रस
1 चम्मच गरम मसाला
नमक
3 चम्मच कटी धनिया
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, कटे टमाटर डाल कर पकाएं।
- जब मसाला तेल से अलग हो जाए तब उसमें मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, राजमा और नमक डालें।
- इसके बाद अपने हिसाब से पानी डालें।
- फिर नींबू का रस और गरम मसाला मिलाइये। अब इसे आराम से धीमी आंच पर पकने दें और कुछ राजमा को किसी चीज से दबा दें जिससे ग्रेवी गाढी बनें।
- अब इसे 10 मिनट तक और पकने दें और फिर आंच बंद कर दें।
- आपका राजमा मसाला तैयार है, इसे हरी धनिया छिड़क कर गार्निश करें।
- फिर गरम गरम चावल और रोटी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
