Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कटहल के टेस्टी कोफ्ते
Veg
oi-Staff
जब भी आपको कुछ मसालेदार और अच्छा भोजन खाने का मन करे तो कटहल के कोफ्ते बनाना ना भूलें। कटहल के कोफ्ते बनाना काफी आसान है और यह सभी को टेस्टी भी लगेंगे।
कटहल को सबसे पहले हाथों में ढेर सारा तेल लगा कर काट लें और फिर उसे आलू के साथ ही उबाल लें। इन कोफ्तों को आप तल कर चाय के साथ भी सर्व कर सकती हैं या फिर इनके साथ ग्रेवी बना कर इन्हें सब्जी के रूप में भी पराठे या चावल के साथ सर्व करें।
हमने अपने लेख में आपको ढेर सारी सब्जियों के कोफ्ते बनाने की सिखाएंगे पर आज जब आप कटहल का कोफ्ता बनाएंगी तो सब कुछ भूल जाएंगी। आइये देखते हैं इसकी रेसिपी...

कोफ्ते के लिये सामग्रीा-
- कटहल- 300 ग्राम
- आलू- 2 मध्यम आकार
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
- अदरक - 1 इंच (कसा हुआ)
- हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- आरारोट या बेसन - 2 बड़े चम्मच
- तेल - कोफ्ते तलने के लिए
ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री-
- टमाटर - 2 (मध्यम आकार)
- हरी मिर्च - 2 से 3 (मध्यम आकार)
- अदरक - 1 इंच
- काजू - 15 - 16
- जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
- हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
कटहल के कोफ्ते बनाने की विधि-
- सबसे पहले कटहल को अच्छी प्रकार से धो लीजिये। अपने हाथों में तेल लगा लीजिये और फिर कटहल को बडे़ टुकड़ों में काटिये।
- प्रेशर कुकर में कटहल, आलू और 1/2 कटोरा पानी डाल कर एक सीटी आने तक पकाइये।
- फिर कुकर खोल कर आलू को छील लीजिये। कटहल को भी ठंडा कर लीजिये और फिर दोंनो को एक साथ मसल लीजिये।
- अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया, नमक और आरारोट पावडर मिक्स कीजिये। आपके कोफ्ते का मिश्रण तैयार है।
- अब पैन में तेल गरम कीजिये और उसमें कोफ्ते बना कर तल लीजिये।
- कोफ्तों को प्लेट में निकालिये।
ग्रेवी बनाने की विधि-
- काजू को गुनगुने पानी में आधे घंटे के लिये भिगो कर रखिये।
- मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू का पेस्ट बना लें।
- अब कढाई में 2 चम्मच तेल गरम करें। फिर उसमें जीरा डालें।
- उसके बाद उसमें हल्दी पावडर, धनिया पावडर और लाल मिर्च पावडर मिक्स करें।
- अब टमाटर और काजू वाला पेस्ट डाल कर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल से अलग ना हो जाए।
- अब इसमें 1 गिलास पानी और नमक मिलाएं।
- ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं। उसके बाद इसमें गरम मसाला और हरी धनिया मिक्स करें।
- आपकी ग्रेवी जब गाढ़ी हो जाए तब इसमें कोफ्ते मिलाएं और आंच को बंद कर के कढाई को ढंक दें।
- आपका कटहल कोफ्ता तैयार है।
- अब इस सब्जी को बाउल में सर्व करें और हरी धनिया से गार्निश करना ना भूलें।
Comments
English summary
Kathal Kofta Recipe
Story first published: Wednesday, August 10, 2016, 12:17 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2016



Click it and Unblock the Notifications