Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
टेस्ट करें दक्षिण भारतीय सब्जी: कोवालम मटर
Veg
oi-Staff
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित कोवालम अपने खूबसूरत बीच और ताड़ के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है। कोवलम का अर्थ है नारियल वृक्षों का समूह। यहीं की एक रेसिपी है कोवालम मटर की सब्जी जो कि खाने में बड़ी ही टेस्टी होती है क्योंकि इसमें नारियल तथा काजू का पेस्ट डाला जाता है।
यह एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन है जिसे आप बहुत पसंद करेंगे। अगर आप आज लंच में कुछ बनाने की सोंच रही हैं तो कोवालम मटर को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
पूड़ी के साथ खाएं आलू मटर की सब्जी
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
कितने लोगों के लिये: 4

सामग्री
- 1 1/4 कप उबले हुए हरे मटर
- 1 टेबल-स्पून तेल
- 1/2 टी-स्पून जीरा
- 1 टी-स्पून उड़द दाल
- 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज़
- 1 टी-स्पून लहसून की पेस्ट
- 1 टी-स्पून धनिया-जीरा पाउडर
- 1 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर
- 1/4 टी-स्पून हल्दी
- 1/2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ टमाटर
- नमक , स्वाद अनुसार
- 1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- नारियल-काजू और थोड़ा सा पानी मिला कर बारीक पीस कर पेस्ट तैयार करें।
- 4 टेबल-स्पून कसा हुआ नारियल
- 1 टेबल-स्पून टुकड़ा किया हुआ काजू
विधि
- एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करिए और उसमे जीरा और उड़द दाल डालिए।
- जब जीरा चटखने लगे, तब उसमे प्याज़ डालिए और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट भूनिए।
- उसमे लहसुन का पेस्ट, धनिया-जीरा पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर, हल्दी, टमाटर, नमक और 2 चम्मच पानी डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर 2 मिनट, बीच-बीच में हिलाते हुए पकाइए।
- अब उसमें बनाया हुआ नारियल-काजू के पेस्ट, हरे मटर, धनिया और 1/2 कप पानी डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट, बीच-बीच में हिलाते हुए पकाइए।
- लीजिये तैयार हो गया आपका कोवालम मटर सब्जी। इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
