Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
शाही मलाई कोफ्ता
Veg
oi-Staff
मलाई कोफ्ता, जैसा की नाम से ही पता चल जाता है कि यह कोई राजसी व्यंजन होगा, जिसे कम मसालों के साथ और किसी शाही पर्व या फिर अच्छे मौके पर बनाया जाता होगा।
READ: स्वादिष्ट मुगलई पनीर कोफ्ता
मलाई कोफ्ता की करी काफी गाढ़ी और ढेर सारे काजू किशमिश के साथ तैयार की जाती है। अगर आपके घर पर भी कोई दावत हो तो मलाई कोफ्ता को बनाना बिल्कुल न भूलियेगा।

कोफ्ता बनाने की सामग्री-
- 1/2 किलो आलू
- 2 बड़े चम्मच कसा हुआ पनीर
- खोया और गाढ़ी मलाई
- 5 कटे हुए काजू
- 1 चम्मच किशमिश
- 2-3 कटी हुई हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- नमक स्वादअनुसार
- 3 चम्मच तेल या घी
- कोफ्ते को तलने के लिये तेल
ग्रेवी के लिये-
- 2 मध्य आकार के कटे प्याज
- 3 कुचली हुई लहसुन
- 1 इंच अदरक
- 3 बडे़ टमाटर प्यूरी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- 2 चम्मच खसखस के दाने
- 1/2 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच कुटी हुई काजू या मूगंफली
मलाई कोफ्ता विधि-
- आलू उबाल कर छील कर मैश करें और उसमें स्वदअनुसार नमक डाल कर किनारे रख लें।
- अब कोफ्ते के लिये सारी सामग्रियों को एक साथ मिला कर पेस्ट बना लें।
- अब उबले आलुओं को मिला कर छोटे-छोटे बॉल बना लें, भीतर में तैयार सामग्री को डाल कर बंद कर दें।
- अब तैयार बॉल्स को गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें और एक किनारे रख दें।
- अब प्याज, अदरक, लहसुन और खसखस के दाने को पीस लें और उसे फ्राई पैन में 3 चम्मच तेल या घी डाल कर भूरा होने तक फ्राई करें।
- अब उसमें टमौटो प्यूरी और मसाला पाउडर, चीनी, मूंगफली डाल कर थोड़ी देर के लिये फ्राई करें।
- अब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी होना शुरु हो जाएगी। अगर ग्रेवी को और ज्यादा गाढ़ा करना है तो उसमें मलाई डाल दें।
- थोड़ा सा पानी डाल कर ग्रेवी को उबलने दें और फिर उसमें कोफ्ते डालें। अब आपका मलाई कोफ्ता मेहमानों को खिलाने के लिये तैयार हो चुका है।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
