Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मैंगलोर स्टाइल में बनाइये खीरे की टेस्टी सब्जी
Veg
oi-Staff
यह एक बहुत ही पारंपरिक रेसिपी है जो कि साउथ इंडिया में प्रचलित है। इसे यहां पर तब बनाया जाता है जब कोई बड़ा त्योहार हो या फिर घर पर कोई खुशी का मौका हो।
खीरा जहां हमारे यहां पर सलाद के रूप में खाया जाता है वहीं साउथ में इसकी बड़ी ही स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है।
READ: बड़ी ही टेस्टी है ये कद्दू की मीठी सब्जी
यह खीरे की सब्जी काफी टेस्टी होती है, जिसको बनाने की विधि काफी हट कर है। इसमें डाले जाने वाले नारियल और इमली के मिश्रण से सब्जी का स्वाद चटक हो जाता है। आइये जानते हैं खीरे की सब्जी को बनाने की बिल्कुल ही सलर विधि।

सामग्री -
- 2 चम्मच चना दाल
- 1 चम्मच उरद दाल
- 2 चम्मच चावल
- 2 से 3 टीस्पून साबुत धनिया
- 1 टीस्पून जीरा
- चुटकीभर हींग
- 1/2 कप ताजा घिसा नारियल
- 4 से 5 सूखी लाल मिर्च
- 3 चम्मच इमली का पल्प
- 1 से 2 चम्मच वेजिटेबल ऑइल
- नमक- स्वादअनुसार
- 2 टीस्पून गुड
- 1 कप कटे खीरे के टुकडे़
- कडी पत्ती
विधि-
- नारियल और इमली के पल्प को छोड़ कर बाकी के सभी सूखे मसालों को तेल में हल्का सा भून लें।
- फिर उसे नारियल, इमली के पल्प और थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें।
- एक भगौने में थोडे़ से पानी और नमक के साथ कटे हुए खीरे को पारदर्शी होने तक पका लें। ज्यादा ना उबालें।
- अब पिसा मसाला एक पैन में थोडे से तेल के साथ डाल कर पकाएं।
- फिर पका हुआ खीरा डालें और उबाल आने दें।
- ऊपर से नमक, गुड, हींग और कडी पत्ती डाल कर 5 मिनट और उबालें।
- अगर चाहें तो ऊपर से तड़का दे सकती हैं, नहीं तो ऐसे ही गरम गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
