Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट मसाला भात
मसाला भात माहाराष्ट्र की एक फेमस डिश है। मसाला से ही पता चल गया होगा कि इसमें तरह-तरह के मसाले पडे़गे। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं यह मसाला भात।
लोगों के लिये- 3
पकाने का समय- 30 मिनट
सामग्री-
बासमती चावल- 2 कप
बैगन- 2-3
सूखा नारियल- ½ कप
सूखी लाल मिर्च- 2
साबुत धनिया- 2 चम्मच
लौंग- 2
हरी इलायची- 2
तेज पत्ता- 1
काजू- 8
मूंगफली- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 2 कप

विधि-
चावल को पानी में 30 मिनट तक के लिये भिगो कर रखें और फिर पानी छान कर किनारे रख दें। एक पैन में लाल मिर्च, साबुत धनिया, घिसा नारियल और जीरा मिला कर 2 मिनट तक भूने और फिर ठंडा होने दें। उसके बाद इन मसालों को मिक्सर में थोडा़ सा पानी डाल कर ग्राइंड कर लें।
अब एक बडा़ बरतन लें और उसमें तेल डाल कर गरम करें, उसमें जीरा, लौंग, तेज पत्ता और इलायची डाल कर हिलाएं। फि उसमें साबुत धनिया, हल्दी पाउडर, मूंगफली और नमक डालें और 354 मिनट तक के लिये पकाएं।
अब उसमें चावल और पानी डाल कर 3-4 मिनट के लिये पकने दें। आंच हल्की कर दें और बीच-बीच में हिलाते रहें। चावल में से पूरे पानी को सूख जाने दें।
जब चावल पक जाए तब गैस बंद करें और उस पर काजू, कटी हरी धनिया और घिसा हुआ नारियल डालें। तैयार है आपका मसाला भात।



Click it and Unblock the Notifications
