Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी मेथी पुलाव
Veg
oi-Staff
अगर आपका लंच के समय कुछ हल्का खाने का मन हो तो, आप मेथी पुलाव बना सकती हैं। खाने में अगर हरी पत्तेदार सब्जी मिला कर खाई जाए तो ना केवल स्वाद ही बढ जाता है बल्कि स्वास्थ्य भी बना रहता है। आज हम आपको टेस्टी मेथी पुलाव बनाना सिखाएंगे जो कि बनाने में बहुत ही आसान है। इसे घर पर बनाइये और सभी को खिलाइये और देखिये कि वे लोग आपकी कैसे तारीफ करते हैं। लंच के लिये मेथी पुलाव बनाना बहुत ही अच्छा रहेगा। आइये जानते हैं कि मेथी पुलाव बनाने की विधि क्या है। ब्रेकफास्ट में खाएं होममेड मसाला ओट्स

सामग्री-
- बासमती चावल- 200 ग्राम
- मेथी- 200 ग्राम
- घी- 2 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च- 12
- लौंग- 5-6
- इलायची- 3
- दालचीनी- 1 पीस
- हरी मिर्च- 1 से 2
- अदरक- 1 इंच पीस
- मटर- 1/3 कप
- शिमला मिर्च- 1 से 2
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- चावल को धो कर पानी में 30 मिनट के लिये भिगो कर रख दें।
- मेथी की पत्तियों को अलग अलग कर के धो लें और बारीक काट लें। इसके साथ हरी मिर्च और अदरक को भी काट लें।
- काली मिर्च, लौंग, इलायची और दालचीनी को पीस कर पाउडर बना लें।
- फ्राइंग पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा डालें। कुछ देर के बाद पाउडर वाले तैयार मसाले डाल कर फ्राई करें।
- कुछ देर के बाद उसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, मटर और कटी शिमला मिर्च डालें।
- जब सब्जी कुछ देर पक जाए तब इसमें कटी मेथी डाल कर 2 मिनट फ्राई करें।
- चावल को पानी से निकाल कर पैन में डालें और मसालों के साथ भून लें।
- अब नमक और पानी डालें और कुकर को बंद कर के एक सीटी लगाएं।
- जब कुकर से भाप निकल जाए तब 15 मिनट के बाद कुकर खोलें और मेथी पुलाव को सर्व करें।
- मेथी पुलाव को दही, चटनी या नींबू के अचार के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Methi Pulao Recipe
Story first published: Tuesday, April 15, 2014, 12:02 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2014



Click it and Unblock the Notifications
