Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जायकेदार मिंट पनीर पुलाव
चावल का कोई भी व्यंजन हो उसमें टेस्ट बढ़ा कर आप लोगों को दिल जीत सकती हैं। इसके लिये अगर आप साउथ इंडियन खाने का रुख करें तो आपको तरह तरह की राइस रेसीपी मिल जाएंगी। यहां पर बहुत तरह की डिश हैं जैसे, लेमन राइस, इमली चावल, वांगी भात और न जाने ऐसी ही कितनी। क्या आपने कभी मिंट राइस के बारे में सुना है?
अगर नहीं तो आज हम आपको मिंट पनीर पुलाव की रेसीपी सिखाएंगे। जैसे की नाम से ही पता चल जाता है कि मिंट का मतलब होता है पुदीना। इस राइस आइटम को बनाने के लिये हम पुदीने के पेस्ट का इस्तमाल करेगें। मिंट पनीर पुलाव खाने में बहुत ही अच्छा लगता है तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
बासमती चावल- 2 कप
पनीर- 200 ग्राम
ताजी पुदीने की पत्ती- 1 डंठल
प्याज- 2
हरी मिर्च- 4
अदरक- 1 इंच पीस
लहसुन- 4
लौंग- 5
दालचीनी- 1
नमक
तेल
पानी- 4 कप
विधि-
- चावल धो कर बर्तन में पानी डाल कर पका लें।
- एक बार हो जाने पर बर्तन का ढक्कन खोल कर चावल निकाले और पानी छान कर एक किनारे रख दें।
- अब पैन में पनीर फ्राई करें और किनारे रखें।
- पुदीने की पत्तियों को अलग अलग कर के धो लीजिये। अब मिक्सी में पुदीने की पत्तियों, मिर्च, अदरक और लहसुन को पीस कर पेस्ट बना लीजिये।
- अब पैन में तेल गरम कीजिये और उसमें दालचीनी और लौंग डाल कर फ्राई कीजिये।
- अब कटे टमाटर डाल कर मध्यम आंच पर फ्राइ कीजिये।
- अब पुदीने वाला पेस्ट और नमक डाल कर चलाइये।
- फिर पके हुए चावल और फ्राई की हुई पनीर डाल कर कुछ देर मिक्स करें और जब तैयार हो जाए तब आंच बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
