Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
मशरूम नूडल्स रेसिपी
यह नूडल्स ठीक आम नूडल्स की तरह बनेगा। यह बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी खूब भाएगा इसलिये देर मत कीजिये और सीखिये इसे कैसे बनाते हैं।
Veg
oi-Staff
मशरूम नूडल्स को आप लंच बॉक्स के लिये तैयार कर सकती हैं। इस नूडल्स रेसिपी में वैसे तो मशरूम की अलावा कोई भी ज्यादा सब्जियां नहीं पड़ती मगर आप अपनी इच्छा अनुसार इसमें ढेर सारे मशरूम और अन्य वेजिटेबल्स यूज़ कर सकती हैं।
यह नूडल्स ठीक आम नूडल्स की तरह बनेगा। यह बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी खूब भाएगा इसलिये देर मत कीजिये और सीखिये इसे कैसे बनाते हैं।

सामग्री-
- 200 ग्राम नूडल्स
- 300 से 400 ग्राम मशरूम, स्लाइस किये हुए
- 1/2 चम्मच कटी हुई लहसुन
- 1/2 चम्मच कटी अदरक
- 1 चम्मच कटी हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 1/2 कप कटी स्प्रिंग अनियन
- 2 से चम्मच तेल
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1/2 चम्मच राइस वेनिगर या रेगुलर वेनिगर
- 2 चम्मच स्प्रिंग अनियन
- नमक- स्वादअनुसार
बनाने की विधि -
- एक गहरे पैन में पानी भर कर गरम करें, फिर उसमें थोड़ा तेल डाल कर उबालें। फिर उसमें नूडल्स डाल कर थोड़ा उबालें और जब वह उबल जाए तब उसे छान कर ठंडे पानी के नीचे धो कर रख लें।
- अब पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, आंच को धीमा रखें, फिर उसमें कटी लहसुन, कटी अदरक और 1 चम्मच हरी मिर्च डाल कर चलाएं।
- अब इसे कुछ सेकेंड के लिये चलाएं और इसमें आधा कप कटी स्प्रिंग अनियन डालें।
- जब प्याज हल्की गुलाबी हो जाए, तब इसमें कटे हुए मशरूम मिलाएं।
- इसे मध्यम से हाई आंच पर पकाएं। जब मशरूम से पानी छूटने लगे और कुछ देर में जब यह सूख जाए तब इसमें काली मिर्च पीस कर डालें।
- इसके बाद इसमें 1 चम्मच सोया सॉस डाल कर मिक्स करें।
- फिर नूडल्स और नमक स्वादअनुसार डालें।
- अब इसमें आधा चम्मच राइस वेनिगर या रेगुलर वेनिगर मिला कर आंच को बंद कर दें।
- अब इसमें बाकी की कटी हुई स्प्रिंग अनियम मिलाएं।
- आखिर में इसे एक बार और चलाएं और नूडल्स को ड्राय वेज मंचूरियन के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Mushroom noodles recipe
Story first published: Tuesday, February 14, 2017, 15:03 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2017
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











